फैक्ट्री में किशोर को संदिग्ध हालात में पिलाया तेजाब, इलाज के दौरान हुई मौत
सलीम ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रिजवान को तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, पर परिजनों को सूचना नहीं दी गई।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा स्थित ब्राइट फैक्ट्री में काम करने वाले किशोर को संदिग्ध हालात में तेजाब पिला दिया गया। गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज में किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
परिजनों को नहीं दी सूचना
कलवारी भोजपुरा निवासी रिजवान (17) पुत्र इशाक मोहम्मद फैक्ट्री में तीन साल से काम कर रहा था। चचेरे भाई सलीम ने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रिजवान को तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, पर परिजनों को सूचना नहीं दी गई।
होगी कार्रवाई
दोपहर दो बजे पड़ोस की ही फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता व भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां किशोर ने रात 10 बजे दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने बताया कि मौत की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























