एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूह हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'डबल इंजन फेल हो गया'

Haryana Violence: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के रूप में अब बीजेपी का डबल इंजन फेल हो गया है.

Akhilesh Yadav on Nuh Violence: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधते रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने हरियाणा में हुई हिंसा (Haryana Violence) को लेकर बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी सरकार की नाकामी करार दिया और कहा कि मणिपुर (Manipur Violence) के बाद एक बार फिर से हरियाणा में भी डबल इंजन फेल हो गया है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के रूप में अब बीजेपी का डबल इंजन फेल हो गया है. पहले मणिपुर में हिंसा हुई और अब हरियाणा की हिंसा ये बता रही है कि सरकार के तौर पर बीजेपी नाकाम हो गई है. सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि, "हरियाणा की हिंसा, मणिपुर के बाद ‘डबल इंजन’ सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है. सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फ़ेल हो गया है." 

धार्मिक यात्रा को लेकर भिड़े दो समुदाय

हरियाणा के नूह में सोमवार को धार्मिक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच जबरदस्त हिंसा फैल गई, ये यात्रा जब नूह से गुजर रही थी तो इस पर पथराव किया गया, जिसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों तरफ से जबरदस्त पत्थर बाजी हुई और उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उनके हाथ जो भी गाड़ी पड़ी उसे तोड़ दिया गया या फिर आग लगा दी गई. आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थीं. आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया.  

दो अगस्त तक इंटरनेट बंद

उपद्ववियों ने पुलिस थानों पर भी हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. इस हिंसा में अब तक दो होम गार्ड की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हिंसा को देखते हुए इलाके में दो अगस्त तक के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है. वहीं नूह, मेवात, सोहना के बाद अब गुरुग्राम, भरतपुर में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी ने विपक्षी दलों के 'INDIA' को बताया .... ग्रुप, कहा- चोला बदलने से कर्मों से मुक्ति नहीं मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget