एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बहुजन समाज में सेंध लगाने नहीं बांधने वाले हैं', रायबरेली में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP News: रायबरेली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि ''आज समाज को जोड़ने की जरूरत है. समाजवादी आंदोलन में डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया था, वह वही रास्ता है जो बाबा साहब का है.

Akhilesh Yadav Raebareli Visit: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा, ''हम बहुजन समाज में सेंध लगाने नहीं, बहुजन समाज को बांधने वाले हैं.'' बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी की विशेष बैठक में बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर बसपा को कमजोर करने के लिए दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया. मायावती ने कहा था, “विरोधी दल उत्तर प्रदेश में बसपा को कमजोर करने के साथ-साथ दलितों को गुमराह करके उन्हें पार्टी आंदोलन से अलग करने की साजिश रचते हैं. मीडिया के माध्यम से दलित वोट बैंक में दरार पड़ने की विषैली व घिनौनी खबरें प्रचारित तथा प्रसारित करते रहते हैं. हालांकि, इन खबरों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं होती है.”

मायावती के इस बयान के ठीक दूसरे दिन सोमवार को रायबरेली में मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में बसपा संस्थापक कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''हम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं. हम बहुजन समाज में सेंध लगाने नहीं, बहुजन समाज को बांधने वाले हैं.'' यादव ने कहा, ''आज हम सब दलितों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के हक और संविधान को बचाने का संकल्प लेते हैं.’’

उन्होंने वर्ष 1993 में सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन के संदर्भों का हवाला देते हुए कहा, ''नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और मान्यवर कांशीराम ने देश में एक नई तरह की राजनीति शुरू की थी.'' यादव ने कहा कि नेताजी ने मान्यवर कांशीराम को इटावा से लोकसभा जिताकर संसद पहुंचने में मदद की थी, और देश में नई राजनीति की शुरूआत की थी.'' सपा मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि ''आज समाज को जोड़ने की जरूरत है. समाजवादी आंदोलन में डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने जो रास्ता दिखाया था, वह वही रास्ता है जो बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम जी का है.'' रायबरेली में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक समारोह का आयोजन किया था जिसमें सपा प्रमुख ने कांशीराम के अलावा मौर्य के पिता बदलू मौर्य की प्रतिमा का भी अनावरण किया.

Ayodhya News: राम मंदिर की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ते और ASC टीम तैनात, इलाहाबाद HC की भी बढ़ाई गई निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget