एक्सप्लोरर

रमाकांत यादव से जेल में मिले अखिलेश तो बरसीं मायावती, कहा- मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते?

UP News: मायावती ने कहा कि विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वह मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते.

Mayawati on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ की जेल जाकर वहां बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सपा आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है.

मायावती ने अखिलेश यादव के गत सोमवार को आजमगढ़ जेल जाकर अपने विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने का जिक्र करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किये. रमाकांत यादव बलवा करने और चक्का जाम के 20 साल पुराने मामले में जेल में बंद हैं.

बीएसपी सुप्रीमो ने ट्वीट किया, ''समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करने और उनसे सहानुभूति व्यक्त करने के कदम को लेकर हर तरफ तीखी प्रतिक्रिया मिलना स्वाभाविक है. यह इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है.''

बसपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट किया, ''विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों द्वारा सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वह मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते, जबकि उनका ही आरोप है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है.''

बता दें कि आजमगढ़ (Azamgarh) के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार में जहरीली शराब काण्ड समेत कई मामलों में निरुद्ध सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली थी. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार चुन-चुन कर सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब साजिश साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Mathura News: मंदिर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वायरल हो रहा था वीडियो

UP PCS Exam 2022: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी, किन तारीखों पर और कहां होगा एग्जाम? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget