एक्सप्लोरर

JNU Attack: अखिलेश, मायावती और प्रियंका ने BJP को घेरा, जेएनयू हिंसा पर कही ये बात

JNU Attack: अखिलेश, मायावती और प्रियंका गांधी ने जेएनयू हिंसा को लेकर बीजेपी का घेराव किया है। अखिलेश ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। जेएनयू हिंसा मामले पर सियासत गर्म है। विपक्षी दल जेएनयू में तोड़फोड़ और हिंसा के लिए सत्ताधारी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तो वहीं जेएनयू कैंपस डर के साये में कैद है। खबर है कि छात्र कैंपस छोड़ अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जेएनयू हिंसा की निंदा करते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

मायावती ने इस पूरे प्रकरण को शर्मनाक बताते हुए ट्वीट कर लिखा, 'JNU में छात्रों व शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति-निंदनीय व शर्मनाक है। केंद्र सरकार को इस घटना को अति-गंभीरता से लेना चाहिये। साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच हो जाये तो यह बेहतर होगा।'

वहीं, अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए लिखा, 'JNU में जिस तरह नक़ाबपोश अपराधियों ने छात्रों और अध्यापकों पर हिंसक हमला किया है, वो बेहद निंदनीय है। इस विषय में तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।'

अखिलेश ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, ' नकाबपोश लोगों द्वारा JNU में शिक्षकों और छात्रों पर हमला करना ये दर्शाता है कि ये सरकार सत्ता के लिए कितना नीचे गिर सकती है। बीजेपी ध्रुवीकरण के लिए हिंसा और नफरत का इस्तेमाल कर रही है। एबीवीपी बीजेपी के लिए काम कर रही है।'

गौरतलब है कि रविवार देर शाम दिल्ली के दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नकाबपोश गुंडो ने जमकर उपद्रव किया। लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर हमला किया, जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जेएनयू हिंसा की तस्वीरे भी वायरल हो रही हैं। इस बीच जेएनयू परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नाकाबपोश गुंडों की पहचान की जा रही है। कैंपस में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री को भी तैनात कर दिया गया है। जेएनयू प्रशासन ने घटना को लेकर एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

जेएनयू हिंसा में घायल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रविवार को सभी घायलों से मिले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंच गईं। घायल छात्रों से मिलने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा, 'एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल छात्रों ने मुझे बताया कि लाठी-डंडों के साथ गुंडे ने कैंपस में घुस गए। उन्होंने हमपर हमला करना शुरू कर दिया। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक छात्र ने बताया कि पुलिस ने उसके सिर पर कई बार घुसा मारा।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'इस सरकार की एक बड़ी दिक्कत है, जो अपने ही बच्चों पर हिंसा को भड़काती है और उसकी अनुमति देती है।'

यह भी पढ़ें: JNU में आखिर कल क्या हुआ था? कौन थे वो नकाबपोश गुंडे Uttar Pradesh LIVE News Updates : JNU हिंसा पर क्या बोलीं मायावाती- पढ़ें, यूपी के हर गांव-शहर का अपडेट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget