एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच सीटों को लेकर बन गई बात? पार्टी खेमे से आई ये खबर

UP Nikay Chunav: अनिल दुबे ने कहा, नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी हैंडपंप के चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे. RLD राज्य निर्वाचन आयोग में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने बुधवार को कहा कि वह आगामी नगरीय निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ेगा और पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बुधवार को कहा, ''रालोद समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर नगरपालिका चुनाव लड़ेगा और सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी.'' दुबे ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी पार्टी अपने आधिकारिक चिन्ह 'हैंडपंप' पर चुनाव लड़ेगी.

अनिल दुबे ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी हैंडपंप के चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे. राष्ट्रीय लोकदल राज्य निर्वाचन आयोग में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत है.'' उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रालोद का 'हैंडपंप' राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत चुनाव चिन्ह है. रालोद के चुनाव चिन्ह 'हैंडपंप' को लेकर कोई संदेह नहीं है.

जयंत चौधरी ने की है ये मांग
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राज्य स्तरीय दल का दर्जा वापस लिए जाने के बाद मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की थी कि प्रदेश के आगामी स्थानीय नगरीय निकाय चुनावों में उनके उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न 'हैंडपंप' ही आवंटित किया जाए.

UP Nikay Chunav 2023: ओम प्रकाश राजभर ने जारी की मेयर के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, पीएम मोदी के गढ़ में इन्हें दिया टिकट

बता दें कि यूपी विधानसभा में नौ विधायकों वाली आरएलडी के लिए यूपी निकाय चुनाव से पहले राज्य स्तर का दर्जा हटाना उनकी सहयोगी पार्टी सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसका असर निकाय चुनाव में पड़ने की संभावना है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा, आरएलडी के जरिए पश्चिमी यूपी में बीजेपी को चुनौती देने के फिराक में लगी थी. हाल में अभी खतौली के उपचुनाव में मिली जीत के बाद सपा अपने को मजबूत मान रही थी. अगर कहीं आरएलडी का चुनाव चिन्ह छिन गया तो सपा के गठबंधन को परेशानी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget