एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर 5 नाबालिग बच्चे बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, अन्य स्टेशनों पर भी चली कार्रवाई

UP News: एनईआर के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर 5 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद किया. वहीं दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कई अन्य स्टेशनों से भी बच्चों को बरामद किया है.

North Eastern Railway: रेलवे पुलिस और अपराध शाखा ने एनईआर के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर रुकी ट्रेन से दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ये तस्कर 5 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के लिए ले जा रहे थे. इसके साथ ही अलग-अलग स्टेशनों पर परिवार से भटके बच्चों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी बचपन बचाओ आन्दोलन, लखनऊ, रेलवे सुरक्षा बल चौकी, ऐशबाग व अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ द्वारा गाड़ी नम्बर 15707 के ऐशबाग स्टेशन पर आगमन पर अनारक्षित कोच को चेक करने पर दो तस्कर द्वारा बाल श्रम हेतु लाए जा रहे 5 नाबालिग बच्चों उम्र 16, 15, 16, 13 एवं 17 को रेस्क्यू किया गया. तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द किया गया. पांचों बच्चों को चाइल्ड लाइन लखनऊ को सुपुर्द किया गया.

गाजीपुर और छपरा में
8 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, औड़िहार द्वारा औड़िहार स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 4 पर 3 नाबालिग लड़कियां उम्र क्रमशः 13, 11 व 7 वर्ष डरी सहमी लावारिस हालत में मिली. पूछताछ के बाद तीनों लड़कियों को चाइल्ड लाइन गाजीपुर को सुपुर्द किया गया. 7 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, छपरा को छपरा स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 2 पर दो नाबालिग लड़के उम्र 13 एवं 10 वर्ष डरे सहमे लावारिस हालत में मिले. पूछताछ के बाद दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया.

8 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, छपरा को छपरा स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 7 पर दो नाबालिग लड़के उम्र 12 व 10 वर्ष डरे सहमे लावारिस हालत में मिले. पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया. 8 जुलाई को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया द्वारा गाड़ी संख्या 15018 के देवरिया स्टेशन आगमन पर गाड़ी के आरक्षित कोच से माता-पिता से बिछड़ी एक नाबालिग लड़की उम्र 8 वर्ष को गाड़ी से उतार कर चाइल्ड लाइन, देवरिया को सुपुर्द किया गया.

कप्तानगंज स्टेशन
8 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भटनी द्वारा गाड़ी सं. 15008 के अनारक्षित कोच से माता-पिता से बिछड़े एक नाबालिग लड़की उम्र 9 को गाड़ी से उतार कर चाइल्ड हेल्प डेस्क, भटनी को सुपुर्द किया गया. 8 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कप्तानगंज द्वारा कप्तानगंज स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 1 पर 7 वर्ष का एक लड़का डरा सहमा लावारिस हालत में मिला. पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, कुशीनगर को सुपुर्द किया गया.

8 जुलाई को रेलवे सुरक्षा बल चौकी, ऐशबाग द्वारा ऐशबाग स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नम्बर 1 पर दो नाबालिग लड़के आयु 11 व 9 वर्ष डरे सहमे लावारिस हालत में मिले. पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया. 8 जुलाई को गाड़ी संख्या 05414 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी के अनारक्षित कोच से डरी सहमी लावारिस हालत में 15 वर्ष की एक लड़की मिली. पूछताछ के उपरान्त लड़की को वन स्टाप सेन्टर, कासगंज को सुपुर्द किया गया.

ये भी पढ़ें: Unnao Accident: उन्नाव सड़क हादसे का कारण BJP सरकार की लापरवाही! अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget