एक्सप्लोरर

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गरजेंगे भारतीय सेना के लड़ाकू विमान, 24-25 जून को दिखाएंगे साहसी करतब

Airforce Fighter Aircraft: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना के विमानों के पूर्वाभ्यास के लिए यहां पर मरम्मत का काम चल रहा है, कार्यक्रम को देखते हुए 4 किमी का मार्ग डायवर्ट किया गया है. 

Purvanchal Expressway News: यमुना एक्सप्रेस वे की तरह अब यूपी के सुल्तानपुर में भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी हो चुकी है. आने वाली 24 या 25 जून को विमान उतरने की रिहर्सल की जा सकती हैं, इसके लिए एयर स्ट्रिप के बीच में रखा गया है और डिवाइडर हटाया जा रहा है. साथ ही एयर स्ट्रिप को मेंटेन किया जा रहा है. ताकि जब लड़ाकू विमानों को इस एक्सप्रेस वे पर उतारा जाए तो कोई दिक्कत न हो. वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुट गया है.

दरअसल लखनऊ से गाजीपुर तक बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत में एयर स्ट्रिप बनी हुई है. इसके उद्घाटन के समय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान उतार कर करतब दिखाए थे. खुद प्रधानमंत्री सेना के हरक्यूलिस विमान से इसी एयर स्ट्रिप पर उतरे थे और पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था. करीब डेढ़ साल बाद एक बाद फिर एयर स्ट्रिप पर मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है. माइल स्टोन 124.700 से 129.700 तक 5 किलोमीटर तक आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और एयर स्ट्रिप के बीच में रखा डिवाइडर हटाया जा रहा है. साथ ही उसके मेंटीनेंस का कार्य करवाया जा रहा है. 

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना के विमानों के पूर्वाभ्यास के चलते 11 जून से यहां पर मरम्मत का काम चल रहा है, ये काम यूपीडा के द्वारा कराया जा रहा है. अभ्यास के दौरान वायुसेना इस एक्सप्रेस वो पर एयर स्ट्रिप की दक्षता और उपयोगिता को परखेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेस वे पर 14 किमी का मार्ग डायवर्ट किया गया है. 

जिलाधिकारी सुल्तानपुर जसजीत कौर ने बताया कि आगामी 24 जून को वायु सेना के विमान उतरकर रिहर्सल करेंगे. अगर मौसम खराब रहा तो ये कार्यक्रम 25 जून को देखने को मिल सकता है. इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है. यूपीडा के अधिकारियों के साथ साथ सुल्तानपुर के डीएम एसपी लगातार इसकी निगरानी में लगे हुए हैं और सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजामात किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: बनने के बाद अंदर से कैसा दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर? नई तस्वीरें आईं सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget