एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस की बरसी आज, ओवैसी बोले- मत भूलना ये अन्याय, अयोध्या में 400 साल खड़ी थी हमारी मस्जिद

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी अगली पीढ़ी को याद दिलाएं कि बाबरी मस्जिद 400 साल तक अयोध्या में खड़ी थी. हमारे पूर्वज इस मस्जिद के हॉल में इबादत करते थे और इसके आंगन में रोजा तोड़ते थे. जब उनकी मौत हो जाती थी तो आस-पास के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाता था.

नई दिल्ली. बाबरी विध्वंस की आज 28वीं बरसी है. इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने समर्थकों से अपील की है. ओवैसी ने कहा कि हमारी अगली पीढ़ी को याद दिलाएं कि बाबरी मस्जिद 400 साल तक अयोध्या में खड़ी थी. हमारे पूर्वज इस मस्जिद के हॉल में इबादत करते थे और इसके आंगन में रोजा तोड़ते थे. जब उनकी मौत हो जाती थी तो आस-पास के कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाता था.

ये अन्याय मत भूलना : ओवैसी ओवैसी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, "22-23 दिसंबर 1949 की रात को हमारी बाबरी मस्जिद को अपवित्र किया गया और उस पर 42 सालों तक अवैध कब्जा किया गया. आज ही के दिन साल1992 में पूरी दुनिया के सामने हमारी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया. बाबरी विध्वंस के जिम्मेदार लोगों को एक दिन भी सजा नहीं हुई, इस अन्याय को कभी मत भूलिए."

बाबरी विध्वंस की बरसी आज गौरतलब है कि आज बाबरी विध्वंस की 28वीं बरसी है. इस मौके पर अयोध्या में सुरक्षा सख्त कर दी गई है. बरसी के दिन किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए किसी भी समुदाय को कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गई है. प्रशासन ने साफ कहा कि अगर किसी ने कार्यक्रम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एहतियात के तौर पर जिले में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है.

बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को उग्र भीड़ ने अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया था. इस विध्वंस के बाद मुस्लिम समुदाय इसे काला दिवस के तौर पर मनाता है. वहीं, हिंदू इसे शौर्य दिवस का नाम देते हैं. हालांकि अब अदालत द्वारा मामले का निपटारा हो चुका है.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: बाबरी विध्वंस की 28वीं बरसी आज, किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं, सुरक्षा भी बढ़ाई गई

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा ने सीएम योगी से की मुलाकात, कहा-फिल्म इंडस्ट्री के लिये यूपी में उत्साहजनक माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget