एक्सप्लोरर

ताजनगरी आगरा में आंधी-तूफान का कहर, कई जगहों पर पेड़ गिरे, तीन घंटे तक बिजली रही गुल

Agra Thunderstorm: आगरा में भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफ़ान ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी. इलाकों में कई पेड़ उखड़ गए और खंबे टूटकर गिर गए.

Agra Thunderstorm: उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते मौसम पूरी तरह से बदल गया. दिनभर आग उगल रहे आसमान में काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी और फिर इतनी तेज धूलभरी आंधी और तूफान आया कि लोग सहम गए, जो जहां खड़ा था वहीं रुक गया. तेज आंधी के चलते सड़कों पर धूल का गुब्बार नजर आने लगा. जिसकी वजह से जनपद में कई पेड़ उखड़ गए और बोर्ड नीचे आ गिरे. कुछ समय के लिए पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई. 

आगरा में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से सूरज आसमान से आग उगल रहा है. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार है. भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफ़ान ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी. आसमान में काले बादल छाने लगे और फिर तेज आंधी-तूफान के साथ धूल का गुबार उड़ने लगा. आंधी ऐसी कि राह चलते हुए वाहनों के पहिया थम गए. जिसके बाद कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. 

तेज आंधी में उखड़े पेड़, बोर्ड उड़े
आगरा में आंधी की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, खंबे और बोर्ड हवा के साथ गिर गए, आंधी के चलते यमुना नदी के ऊपर बने आंबेडकर पुल पर लगी लोहे की जाली उखड़ गई और सड़क पर आ गिरी गनीमत ये रही कि इसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. आंधी इतनी तेज थी कि लोगों के घरों के आगे लगी टीन शेड भी उड़ गई. अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसकी वजह से कई इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई. 

मौसम में इस बदलाव की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली लेकिन पूरे शहर में आज भी इसके निशान नजर आ रहे हैं. आंधी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने गर्मी के तेवर को कम किया. लोगों का कहना है कि इतनी तेज आंधी देखकर वो भी बुरी तरह सहम गए थे. नगर निगम की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है. सड़कों पर गिरे पेड़, ग्रिल और बोर्ड हटाए जा रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget