एक्सप्लोरर

आगरा में महिला इंस्पेक्टर और कोतवाल की इश्कबाजी की सीक्रेट किसने खोला? ऐसे पकड़े गए रंगे हाथ

Agra Viral Video: यूपी के आगरा में इंस्पेक्टर पद पर तैनात शैली राणा और कोतवाल पवन नागर की पत्नी द्वारा पिटाई मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस थाने से ही किसी ने पत्नी को सीक्रेट जगह बताई थी.

Agra Viral Video: यूपी के आगरा में रकाबगंज महिला थाने में तैनात इंस्पेक्टर शैली राणा और कोतवाल पवन नागर की इश्कबाजी का खबरे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां पवन की पत्नी गीता नागर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों की जमकर धुनाई की. इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. लेकिन, हर कोई ये जानकार हैरान है कि आखिर कैसे कोतवाल की पत्नी को उनकी इश्क खबर लगी और कैसे वो दोनों की सीक्रेट जगह पहुंच गई हैं. 

दरअसल ये पूरा मामला आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के पुलिस आवास का है जहां पुलिस वाले अपने परिवार के साथ रहते हैं. यहीं पर इंस्पेक्टर शैली राणा भी रहती थी. पद की वजह से उसका रुतबा भी खूब था, कोई उससे ज्यादा कुछ नहीं कह पाता था. पवन नागर भी इसी सुरक्षित जगह पर शैली राणा से मिलने आया था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की यहां उसकी पत्नी धमक पड़ेगी. 

कई दिनों से गायब था पवन नागर
कहते हैं कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता है. गीता नागर को पहले से ही अपने पति पवन नागर पर शक था. पवन नागर मुजफ्फरनगर में तैनात थे लेकिन, हाल ही में उनका विजिलेंस में तबादला हो गया था. जिसके बाद वो एक महीने से मेडिकल लीव हैं. गीता ने बताया कि इंस्पेक्टर पवन ये कहकर घर से निकला था कि वो अपना तबादला रुकवाने जा रहा है. लेकिन, कई दिनों से घर नहीं आया और किसी से संपर्क भी नहीं किया. 

पत्नी ने ऐसी पता लगाई सीक्रेट जगह
पवन के गायब होने के बाद पत्नी का शक गहरा गया और फिर वो पति का सुराग लगाने में जुट गई. उसे शक था कि पवन, शैली राणा के ही साथ होगा. जिसके बाद उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया. बताया जाता ही इसमें गीता की मदद शैली राणा के दफ्तर में ही तैनात किसी स्टाफ ने की. गीता ने महिला इंस्पेक्टर शैली पर नजर रखने को कहा. सबकुछ उनकी प्लानिंग के हिसाब से होता चला गया. 

जैसे ही इंस्पेक्टर पवन नागर अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा तभी गीता को सारी खबर मिल गई, जिसके बाद गीता नागर अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर के साथ आगरा पहुंच गईं. उन्हें घर बाहर पवन की गाड़ी भई दिखाई दी. जिसके बाद पत्नी गीता नागर पूरी तैयारी के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की.

परिजनों के साथ घसीट-घसीटकर पीटा
गीता नागर ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को घसीट घसीट कर इतना इतना मारा कि उनके कपड़े तक फट गए. पुलिस आवास में मौजूद पुलिसकर्मियों के परिवारों ने भी दोनों को बचाने की कोशिश नहीं की क्योंकि शैली राणा का पहले भी अपने जूनियर के साथ विवाद हो चुका है. वो लोग उलटा उसकी पिटाई का वीडियो बनाते रहे. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. 

सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा और डीसीपी सिटी सूरज राय पहुंचे, जिसके बाद पूरी बात का खुलासा हुआ. इस घटना के बाद इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget