एक्सप्लोरर

आगरा में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, मुजाहिद बनना चाहती थी जोया, ISIS की तर्ज पर हो रहा था काम

Agra News: आगरा में दो बहनों की गुमशुदगी की जांच ने एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया है, जो ISIS की तर्ज पर काम कर रहा था. पुलिस ने छह राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

यूपी में अभी बलरामपुर के जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर के धर्म परिवर्तन के रैकेट को अभी एजेंसियां तोड़ भी नहीं पायीं थीं कि उससे भी चौंकाने वाला मामला आगरा से आया है. जी हां आगरा में दो बहनों की गुमशुदगी की जांच ने एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया है, जो ISIS की तर्ज पर काम कर रहा था.

पुलिस ने छह राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गोवा की आयशा उर्फ एस.बी. कृष्णा, कोलकाता के अली हसन उर्फ शेखर रॉय, और आगरा के यूट्यूबर रहमान कुरैशी शामिल हैं. यह गिरोह नाबालिग लड़कियों को प्रलोभन और प्रेम जाल के जरिए रैडिकलाइज कर धर्मांतरण कराता था.

दरअसल पुलिस को एक बहन जोया  के सोशल मीडिया अकाउंट से एके-47 के साथ तस्वीर मिली, जो मुजाहिद बनने की उसकी मंशा को दर्शाती थी. इलेक्ट्रॉनिक चैट के आधार पर पूछताछ में जोया ने कई खुलासे किए. आगरा के रहमान कुरैशी, जो ‘The Sunnah’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है. उसने जोया को अपने धार्मिक वीडियो के जाल में फंसाया. रहमान के चैनल पर 1.6 लाख फॉलोअर्स हैं, और वह धर्मांतरण करने वालों के वीडियो अपलोड कर प्रचार करता था.

छह राज्यों में फैला नेटवर्क
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में मार्च 2025 में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत के बाद साइबर थाने की जांच में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ. गिरोह का कामकाज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और गोवा में फैला था. डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि नेटवर्क के तार PFI, SDPI और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं.

विदेशी फंडिंग और आईएसआईएस की तर्ज पर काम

पुलिस को कनाडा, अमेरिका, यूएई और दुबई से फंडिंग के सबूत मिले हैं. गोवा की आयशा फंडिंग को भारत में चैनलाइज करती थी, जबकि कोलकाता का अली हसन कानूनी सलाह और फर्जी दस्तावेज तैयार करता था. गिरोह के सदस्य अलग-अलग भूमिकाएं निभाते थे, जैसे सैफ हाउस प्रदान करना, नए सिम और फोन देना, और रैडिकलाइजेशन.

गिरफ्तार आरोपियों की सूची
पुलिस ने आयशा, अली हसन, ओसामा, रहमान कुरैशी, अब्बू तालिब, अबुर रहमान, मोहम्मद अली, जुनैद कुरैशी, मुस्तफा उर्फ मनोज, और मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया. कोर्ट ने सभी को 10 दिन की रिमांड पर भेजा है. पुलिस अब एजेंसियों की मदद से विदेशी फंडिंग और आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget