एक्सप्लोरर

Coronavirus से लड़ने के लिए आगरा प्रशासन लगातार बदल रहा है रणनीति, अब कोविड-19 से ऐसे निपटने की तैयारी

Coronavirus से लड़ने के लिए आगरा प्रशासन लगातार रणनीति बदल रहा है। अब कोविड-19 से निपटने के लिए शहर में 29 इलाकों को हॉटस्‍पॉट मानते हुए रेड जोन में डाला गया है। जहां तमाम पाबंदियां लागू होंगी।

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन दिन में कई बार स्थितियों की समीक्षा कर रहा है। शुक्रवार रात को जिला प्रशासन रेड जोन की सूची में 33 क्षेत्र घोषित किए थे। शनिवार सुबह इसमें पांच इलाके बढ़ाते हुए 38 इलाके रेड जोन बनाए गए। शनिवार शाम इस सूची में फिर बदलाव किया गया है। इस सूची में से नौ इलाके घटा दिए गए हैं, यानि अब शहर में 29 इलाकों को हॉटस्‍पॉट मानते हुए रेड जोन में डाला गया है। इसमें ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के कई नए इलाके भी रेड जोन में शामिल हुए हैं।  जहां तमाम पाबंदियां लागू होंगी।

इन क्षेत्रों में मैसिव रुथलेस कॉटेंमेंट  प्लान लागू किया गया है। यानी संबंधित क्षेत्रों में जिला प्रशासन कड़ाई से नियमों का पालन कराएगा। रोड या फिर गली में घूमते हुए पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पांचवें चरण में अपडेट की गई इस सूची में नए बड़े इलाकों को सील किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों में लोगों को न जाने की सलाह दी है।

29 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसर और डॉक्टरों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह इन क्षेत्रों में लगातार नजर रखेंगी, जबकि कॉटेंमेंट सर्विलांस टीम ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी, जिन्हें खांसी, जुकाम या फिर बुखार आ रहा है। ऐसे लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। खासकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो मरीजों के संपर्क में प्रत्यक्ष या फिर अन्य माध्यम से आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सभी 29 इलाकों को सील किया जा चुका है। रविवार सुबह से नए इलाकों में भी नियमों का सख्‍ती से पालन कराया जाएगा।

 क्षेत्र का नाम, ब्लॉक (प्रशासन द्वारा बनाए गए रेड जोन)

- आजमपाड़ा, जोगीपाड़ा

- मोहल्‍ला टीला अजमेरी खान

- ग्राम मघटई, शाहगंज

- मरकज मस्जिद, हींग की मंडी

- बड़ी मस्जिद तोपखाना नाई की मंडी

- टेंट वाली मस्जिद, वजीरपुरा

- मदीना मस्जिद गढ़ैया

- छोटी मस्जिद साबुन कटरा

- मोहल्‍ला सीतानगर रामबाग

- गली चारसू गेट, हरीपर्वत

- मोहल्‍ला किशोरपुरा, जगदीशपुरा

- झिलरा, श्‍यारमऊ इरादतनगर

- सुभाष नगर, जगदीशपुरा

- सुभाष नगर, न्‍यूआगरा

- हसनपुर, खंदौली

- मित्‍तल नर्सिंग होम, घटिया आजम खां

- बसंत विहार, कमलानगर

- पारस हॉस्पिटल, तुलसी टॉकीज

- शाहदरा, जमुना पार, एत्‍माद्दौला

- मोहल्‍ला आजाद नगर खंदारी

- कृपाल कॉलोनी सीताकुंज, जगदीशपुरा

- आम का पुरा, सराय जाजऊ

- खेरागढ़, आगरा

- कौशलपुर, न्‍यूआगरा

- गांधीनगर, हरीपर्वत

- मान सिंह पैलेस, विभव नगर, ताजगंज

- माेहल्‍ला छपैटी राजामंडी

- सेक्‍टर 13, आवास विकास कॉलोनी

- मोहल्‍ला नयाबांस, फतेहपुरसीकरी

जमाती वाले यह हैं नौ क्षेत्र

आजमपाड़ा, मंटोला, हींग की मंडी, मघटई, तोपखाना, वजीरपुरा, गढ़ैया, साबुन कटरा, सीता नगर शामिल हैं। इन सब क्षेत्रों की निगरानी सीधे पुलिस द्वारा की जाएगी। यह क्षेत्र भी रेड जोन में शामिल हैं।

 सख्ती से निपटेगा पुलिस-प्रशासन

लॉकडाउन में रोड पर घूमने वालों पर रविवार से सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों पर सीधे कार्रवाई होगी। वहीं नगर निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य, मीडिया सहित अन्य को जिन्हें छूट मिली हुई है। उन्हें किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं होगी।

होम क्वारंटाइन के पालन पर जोर

ऐसे लोग जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है, उनपर निगाह रखी जा रही है। टीमें संबंधित लोगों के घरों में जाएंगी। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। होम क्वारंटाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

आवश्यक वस्तुओं की नहीं होगी कमी

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 29 क्षेत्रों को सील किया जा रहा है। उनमें आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होगी। फिर वह चाहे राशन हो या फिर हरी सब्जियां व फल। इसकी आपूर्ति हर दिन ठीक तरीके से की जाएगी।

मास्क लगाकर ही घर से निकलें बाहर

डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि आपात स्थिति में जो लोग भी बाहर निकल रहे हैं। वह मास्क लगाकर ही निकलें।

कराया जा रहा है सैनेटाइजेशन

संबंधित क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सांसद ने की पहल, निकाला देसी तरीका Lucknow Coronavirus: अब ऑनलाइन होगी हॉटस्पॉट्स की मॉनिटरिंग, कोरोना संदिग्धों को भी ऐसे किया जाएगा ट्रैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, संकल्प शर्मा को नोएडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, संकल्प शर्मा को नोएडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget