एक्सप्लोरर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ती जा रही है लोगों की परेशानी, लोगों को नहीं मिल रही है मदद

Ballia Flood: यूपी के बलिया (Ballia) में बाढ़ (Flood) के बाद लोग परेशान हैं. लोग सड़क किनारे प्लास्टिक की छत डालकर रहने को मजबूर हैं. कई लोगों के घर तबाह हो चुके हैं.

Ballia Flood: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले में बाढ़ (Flood) का पानी भले ही काफी कम हो गया है और जिला प्रशासन राहत की सांस ले रहा है. मगर इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ती जा रही है. बैरिया तहसील क्षेत्र के उदईछपरा गांव में गंगा नदी (Ganga River) का पानी घुस जाने से कई लोगों के घर तबाह हो चुके हैं. कई घर गिरने की हालत में हैं जिसकी वजह से लोग सड़क किनारे प्लास्टिक की छत डालकर रहने को मजबूर हैं. 

सीएम ने दिया था अधिकारियों को निर्देश 
प्रशासन के अधिकारी या जनप्रतिनिधि कोई भी इनका हाल पूछने तक नहीं आया है. जबकि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेंक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया ब्रीफिंग में पीड़ितों की सुरक्षा समेत हर संभव मदद करने का आला अधिकारियों को निर्देश दिया था. बावजूद इसके बाढ़ पीड़ित प्लास्टिक की छत के नीचे जीने को मजबूर हैं.

नहीं मिली है मदद
पीड़ितों की मानें तो प्रशासन या विधायक या ग्राम प्राधान की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है. यहां तक कि घर पानी में गिर जाने के बाद लोग अपने पैसे से प्लास्टिक खरीदकर इसके सहारे ही बरसात में गुजरा करने को लाचार हैं. विधायक की तरफ से 10 दिनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी. 4 लीटर मिट्टी तेल मिला है, जनरेटर भी अब हटा दिया गया है. लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. प्रशासन की तरफ से राशन भी नहीं मिला है. पानी के लिए दूर जाना पड़ता है. घर पानी में गिर गया है, मुश्किल हालात हैं लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है.
 
सीएम योगी ने दिए थे निर्देश 
बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि पीड़ितों को 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो सूखा चना इसके अलावा मसाले, नमक, मोमबत्ती और प्रभावित क्षेत्रों में केरोसिन की भी व्यवस्था हो. जहां पर केरोसिन उपलब्ध ना हो वहां प्रशासन से पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करने को कहा गया था. सीएम ने जनरेटर से विद्युत आपूर्ति के भी निर्देश दिए थे. फूड पैकेट या ताजा भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कहते हुए सीएम योगी ने राहत शिविरों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शिविरों में महिला आरक्षी तैनात करने करने के भी निर्देश दिए थे. 

ये भी पढ़ें: 

BSP Enlightened Conference: बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा दावा- 2022 में हमारी पार्टी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Kalyan Singh News: राम मंदिर के मुख्य मार्ग का नाम कल्याण सिंह रखने पर साधु-संतों में खुशी, सरकार से की अब ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget