एक्सप्लोरर

योगी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एंबुलेंस के मूवमेंट पर भी बड़ा फैसला

Yogi Adityanath Oath Ceremony: 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: यूपी चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसके लिए जोरों शोरों से तैयारियां की जा रही हैं. प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार (Prashant Kumar ADG Law & Order) ने कहा कि सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक रूप से सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक को लेकर जो परिवर्तन किए जाएंगे उसकी जानकारी भी पहले से ही दे दी जाएगी. इस दौरान एंबुलेस की मूवमेंट में दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि 25 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अलग-अलग जिलों से जुड़ रही सड़कों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक में जो बदलाव होगा उसकी जानकारी लोगों को पहले से ही दे दी जाएगी. ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. इसके अलावा एंबुलेंस को लेकर भी खास तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि इस दौरान एंबुलेंस के मूवमेंट में कोई दिक़्क़त नहीं होगी.

इकाना स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा. योगी शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस दौरान उनके साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नेता भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे. इस समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे. सूत्रों की माने तो इस बार योगी की मंत्रिमंडल में 2 दर्जन से ज्यादा कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं. इसके अलावा 12 को राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है. यही नहीं इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम हो सकते हैं. इनमें केशव प्रसाद मौर्य, बेबी रानी मौर्या और बृजेश पाठक के नाम को लेकर चर्चा है. 

यह भी पढ़ें:

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफलता के पीछे है पत्नी गीता धामी का हाथ, देखें उनकी रेयर तस्वीरें

Uttarakhand: सीएम पद की शपथ से पहले पुष्कर धामी ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा, कॉमन सिविल कोड पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget