एक्सप्लोरर

UP News: एबीपी गंगा की खबर का असर, लखनऊ के स्कूल से हुई किताबें बांटने की शुरुआत, एक्शन में आए अधिकारी

UP News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं मिल पाने की एबीपी गंगा की खबर का असर हुआ है. एक तरफ लखनऊ से किताबों के वितरण की शुरुआत हुई तो वहीं अधिकारी भी पब्लिशर्स के साथ बैठक करते दिखे.

UP News: बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) में किताबों की लेटलतीफी के मामले में एबीपी गंगा की खबर का बड़ा असर हुआ है. लगातार एबीपी गंगा प्रदेश के 1 करोड़ 80 लाख छात्र छात्राओं को किताबें ना मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठा रहा है. इसका नतीजा यह रहा एक तरफ तो विभागीय अधिकारी लगातार किताबें सप्लाई करने वाले पब्लिशर्स के साथ बैठकर कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) से किताबों के वितरण की शुरुआत भी कर दी गई.

एबीपी गंगा की खबर का असर
लखनऊ में निराला नगर कम्पोजिट विद्यालय में तीसरी क्लास के बच्चों को किताब बांटकर इसकी शुरुआत हुई. मौके पर एडी बेसिक डॉ मुकेश सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बच्चों के पास जल्द से जल्द किताबें बच्चों तक पहुंचा दी जाए. आगे भी जैसे-जैसे किताबों की सप्लाई मिलेगी उसे बच्चों तक पहुंचाया जाएगा. वही किताबें पाकर बच्चे भी काफी खुश और उत्साहित नजर आए. 

लखनऊ से हुई किताब बंटने की शुरुआत
दरअसल एबीपी गंगा ने सरकारी स्कूल में अभी तक किताबें नहीं मिलने की खबर प्रमुखता से दिखाई थी जिसके बाद विभाग ने अपनी किरकिरी होने से बचाने के लिए किताबें बांटनी शुरू कर दी हों लेकिन फिलहाल यह औपचारिकता जैसी ही है. अभी अगर बात करें तो प्रदेश में जितनी किताबें बांटी जानी है उसकी महज 7 फ़ीसदी के आसपास ही सप्लाई हो पाई है. वहीं अधिकतर जिलों में अभी किताबों का वितरण शुरू नहीं हो पाया है. लखनऊ में भी किताबें सिर्फ उसी स्कूल में बांटी गईं, जिस स्कूल परिसर में इन्हें रखने के लिए स्टोर बनाया गया है. जबकि दूरदराज के स्कूलों को किताबें पहुंचाने के लिए अभी ट्रांसपोर्ट को लेकर टेंडर भी होना है, जिसके बाद किताबें बच्चों तक पहुंच पाएंगी. 

Presidential Election 2022: ओम प्रकाश राजभर का राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा एलान, इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

हरकत में आया शिक्षा विभाग

लखनऊ की बात करें तो यहां पर अब तक सिर्फ एक लाख के करीब किताबें ही पहुंची है. जबकि यहां तकरीबन 10 लाख किताबें बांटी जानी हैं. जो 1 लाख किताबें आई है वो भी सिर्फ तीसरी क्लास की है. वहीं इस मामले को लेकर अब शिक्षा विभाग भी हरकत में आता दिख रहा है. डीजी स्कूल एजुकेशन विजय किरण आनंद ने इस मामले को लेकर निविदा समिति साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि हम लोग लगातार आपूर्तिकर्ताओं के साथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं. हम कोशिश करेंगे जो समय सारणी है उसके अंदर 100 परसेंट किताबों की सप्लाई करें और पढ़ाई को नुकसान न हो.

डीजी ने बताया कि आपूर्तिकर्ताओं ने मार्केट की कुछ समस्याएं और विपरीत परिस्थितियां बताई है. हम लगातार उनके साथ संपर्क में है और दबाव बनाए हैं. जो अनुबंध में उन्होंने कहा है उसके अनुसार होगा. डीजी ने कहा की हमने समय से ही प्रक्रिया शुरू की थी. लेकिन शुरू में टेंडर प्रक्रिया के दौरान कुछ आपत्तियां आई उनका भी निस्तारण किया गया. पिछले कुछ सालों में काफी प्रोसेस रिफॉर्म हुआ है. लेकिन इस बार आचार संहिता भी थी. अन्य कारणों से भी वर्क आर्डर समय से नहीं हो पाया, उस में देरी हुई. लेकिन हमारी पूरी टीम इस में लगी है. शासन से शीर्ष स्तर से मॉनिटरिंग हो रही है, कोशिश है कि जल्द से जल्द सप्लाई हो जाए. 

ये भी पढ़ें- 

ओम प्रकाश राजभर के कार्यालय में दिखी फॉर्च्यूनर कार सपा ने की थी गिफ्ट? गाड़ी को लेकर अब हुआ बड़ा खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget