एक्सप्लोरर

स्पेशल ट्रेन से बिहार के रहने वाले करीब 1250 एएमयू छात्र-छात्राओं को भेजा गया घर, किए गए खास इंतजाम

लॉकडाउन की वजह से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फंसे छात्र छात्राओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिहार के रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए खास ट्रेन चलाई गई है, जिसका किराया अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन देगा।

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन के चलते लंबे समय से फंसे बिहार के छात्र-छात्राओं को स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार को घर भेजा जा रहा है। मेडिकल चेकअप के बाद एएमयू कैम्पस से बसों के माध्यम से छात्र-छात्राएं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन भेजे गए। यहां से छात्र छात्राएं विशेष ट्रेन से बिहार के लिए रवाना हुए।

रेलवे ने सुरक्षा से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्टेशन पर उचित प्रबंध किए हैं। इसके लिए गोले बनाये गए हैं। ट्रेन में खाने से लेकर पानी तक का उचित प्रबंध किया गया है। 20 कोच वाली ट्रेन से करीब साढ़े बारह सौ छात्र छात्राएं बिहार के लिए रवाना हुए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन ट्रेन का किराया देगा।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बिहार के स्टूडेंट लंबे समय से फंसे हुए थे। उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को 4 दिन पहले ही बसों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजा जा चुका है। बिहार के छात्र भी एएमयू में काफी तादाद में पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी भी एएमयू प्रशासन से घर भेजे जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग थी। इसके लिए एएमयू प्रशासन लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में था। छात्र छात्राओं ने भी एएमयू प्रशासन के साथ-साथ सरकार का शुक्रिया अदा किया।

स्पेशल ट्रेन से बिहार के रहने वाले करीब 1250 एएमयू छात्र-छात्राओं को भेजा गया घर, किए गए खास इंतजाम

एएमयू के जन संपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया की कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हुआ है। हमारे यहां अच्छी तादाद बिहार के बच्चों की है। एएमयू के वीसी ने अनुरोध किया था रेलवे मंत्रालय से जिसके बाद ट्रेन की व्यवस्था की गई। हमने खाने पीने की सभी व्यवस्थाएं की हैं। ये ट्रेन बीच में कहीं नहीं रुकेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: जमीन विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका, बवाल के बाद PAC तैनात
बस्ती: जमीन विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका, बवाल के बाद PAC तैनात
लखनऊ अग्निकांड में CM योगी के निर्देश पर जांच तेज, SIT ने किया घटनास्थल का दौरा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
लखनऊ अग्निकांड में CM योगी के निर्देश पर जांच तेज, SIT ने किया घटनास्थल का दौरा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Hardoi News: हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील

वीडियोज

ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi
Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बड़े बदलाव
बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम में वापसी, कप्तानी भी मिली; तीसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में 4 बदलाव
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget