एक्सप्लोरर

एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की TOP 15 खबरें

उत्तर प्रदेश की 15 बड़ी खबरों में सबसे अहम खबर ये है कि ट्रेन हादसे को लेकर एबीपी गंगा के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है। खबर के मुताबिक, हादसा कपलिंग टूटने से नहीं बल्कि एक किलोमीटर पहले ज्वाइंट टूटने के कारण हुआ था।

1.

हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस (12303) देर रात करीब एक बजे हादसे का शिकार हो गई। कानपुर से थोड़ा दूर रूमा गांव के पास पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें चार कोच पूरी तरह पलट गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा कपलिंग टूटने की वजह से हुआ है।

2.

ट्रेन हादसे को लेकर एबीपी गंगा के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है। खबर के मुताबिक, हादसा कपलिंग टूटने से नहीं बल्कि एक किलोमीटर पहले ज्वाइंट टूटने के कारण हुआ था।

3.

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारी ने बाताया कि हादसे में 14 यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिनमें से प्राथमिक उपचार के बाद 11 यात्रियों को घर भेज दिया गया, जबकि तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

4.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। सीएम ने दुख व्यक्त करते हुये जिले के अधिकारियों को घायलों को तुरंत उपचार देने तथा घटना के कारण फंसे यात्रियों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

5.

हादसे की वजह से 16 ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि 28 ट्रेनों का रूट बदला गया है। रद हुई ट्रेनें- 64598 फतेहपुर-कामपुर मेमो, 64594 कानपुर-फतेहपुर मेमो, 64591 सूबेदारगंज-कानपुर मेमो, 64592 कानपुर-सूबेदारगंज मेमो, 22442 कानपुर-चित्रकूट धाम कर्वी इंटरसिटी, 22441 चित्रकूट धाम कर्वी- कानपुर इंटरसिटी, 14110 कानपुर- चित्रकूट धाम कर्वी इंटरसिटी, 14109 चित्रकूट धाम कर्वी- कानपुर इंटरसिटी, 14102 कानपुर-प्रयागराज, 14101 प्रयागराज- कानपुर, 51804 कानपुर- झांसी हैं।

6.

रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर इस प्रकार है- (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660, मिर्जापुर- 05442220095, प्रयागराज- 05321072, फतेहपुर- 051801072 और 05280222025, कानपुर- 05121072 और 05122323015

7.

पीएम मोदी शनिवार को एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्तिथ रहेंगे। एटा के साथ मैनपुरी व फिरोजाबाद में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। पीएम मोदी ने 2014 में 21 अप्रैल को एटा में रैली की थी।

8.

आजम खान एक रैली के दौरान भावुक हो गए, और रोते हुए नजर आए। रामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए आजम अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके, नम आंखों से उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनके समर्थकों और परिचितों को परेशान किया जा रहा है।

9.

आजम ने रोते हुए कहा कि मेरे साथ ऐसा सलूक हो रहा है, जैसे मैं दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी हूं, देशद्रोही हूं। उन्होंने कहा कि जो सलूक सुल्ताना डाकू के साथ नहीं हुआ वो मेरे साथ हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का बस चले तो मुझे गोलियों से छलनी करवा दे।

10.

रैली को संबोधित करते हुए आजम ने कहा कि 72 घंटों की पाबंदी के बाद भी मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से नहीं मिल सका। नम आंखों से उन्होंने कहा कि मेरी वजह से गरीब लोग सताए जा रहे हैं, अगर ये चुनाव लोगों की जरूरत का नतीजा है तो इसे खारिज कर दिया जाए, मुझे ऐसा चुनाव नहीं लड़ना है।

11.

आजम खान ने कहा कि 'मैं सरकार से और उसके प्रशासन से कहना चाहता हूं कि मेरे घर के दरवाजे तोड़ दो, मुझे गोली मारो, मुझे मार दो ताकि चुनाव से पहले ही ये किस्सा खत्म हो जाए। मेरा जीना जमीन के लिए बोझ बन गया है। मुझे मारकर खत्म कर दो, मुझे नहीं लड़ना चुनाव। मैं जुल्म से नहीं घबराऊगा, लेकिन कमजोरों के साथ जुल्म करोगे तो मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा। भाषण के दौरान यह कहते हुए आजम रोने लगे और बोले मैं पूरे रास्ते रोता हुआ आया हूं। मैं क्या कर सकता हूं।

12.

आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' फिल्मी अंदाज में रिक्शा चलाते हुए नामांकन स्थल तक जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह होगी इस रिक्शे के पिछली सीट पर लालगंज संसदीय सीट (सुरक्षित) की भाजपा प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर बैठी होंगी। दोनों प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे।

13.

भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि डीएवी कॉलेज के मैदान से 'निरहुआ' रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट तक नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे जबकि सांसद नीलम सोनकर रिक्शा पर बैठी होंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

14.

बाहुबली अतीक अहमद को बरेली जेल से नैनी जेल स्थानांतरित करने की चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों अतीक को नैनी जेल में स्थानांतरित करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई थी। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद ही जेल स्थानान्तरण का आदेश जारी हुआ है। जिसके बाद शनिवार सुबह अतीक अहमद को नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अतीक के नैनी जेल में शिफ्ट होने की खबरे से फूलपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

15.

प्रयागराज के नैनी इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के अरैल तटबंध मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर तीन युवकों ने युवती को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में शामिल दो युवक फरार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget