एक्सप्लोरर

मेरठः होटल में लगाया जा रहा था आईपीएल पर सट्टा, पांच लोग गिरफ्तार, काफी सामान बरामद

मेरठ के एक होटल में आईपीएल पर सट्टा लगाने के मामल में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मेरठ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सट्टे के अड्डे का खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल फ्लाविया में सट्टे का अड्डा चल रहा था. देर रात पुलिस को इस बारे में सूचना मिली. जिसके बाद सूचना पर एसएसपी की स्पेशल टीम ने होटल में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान आईपीएल पर दांव लगाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है. आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया है.

सूचना पर मारा छापा एएसपी सूरज राय ने बताया कि एसएसपी अजय साहनी को देर रात होटल के कमरे में आईपीएल पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्विलांस सेल टीम ने होटल पर छापा मारा. जहां एक कमरे में आईपीएल पर दांव लगाते सदर दाल मंडी निवासी राम, हरेंद्र उर्फ बिट्टू, आशीष उर्फ गोलू, परमजीत उर्फ मिक्की और होटल के मैनेजर सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, लैपटॉप और रजिस्टर के साथ सट्टे से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया.

पेटीएम से हो रहा था भुगतान पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना राम है. उसने दिल्ली में आईपीएल की बुकिंग करने वाले बंटी नाम के बुकी से 10 हजार रुपए का सॉफ्टवेयर खरीदा था. जिसके बाद राम 25 सौ रुपए में बुकिंग लेकर नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बड़ौत और मुंबई में सट्टा कराने वाले लोगों के संपर्क में था. पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या पेटीएम अकाउंट से किया जाता था. सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः अमरोहाः बिजली कर्मचारियों के समर्थन में आए किसान, सरकार को दी ये चेतावनी

कौशांबीः खाकी का अमानवीय चेहरा, महिला को निर्वस्त्र कर थाने में पीटा, अब होगी जांच

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget