एक्सप्लोरर

राशिफल 23 अगस्त 2019: जानिए, आज ऑफिस और घर पर आपका दिन कैसा रहेगा

राशिफल 23 अगस्त 2019: जानिए, आज ऑफिस और घर पर आपका दिन कैसा रहेगा। क्या करने से आपको लाभ मिलेगा और ऐसी क्या चीज है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। ये सब जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें अपना आज का राशिफल।

नई दिल्ली। क्या कहता है आपका आज का राशिफल। क्या कहती हैं ग्रहों की चाल। आज क्या करना रहेगा शुभ और किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। ऑफिस और घर में आपका दिन कैसा बीतेगा। ये सब बताया है एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

समय है ज्ञान से खुद को भरने का, प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें। आज लिया हुआ ज्ञान आपके जीवन में उपयोगी साबित होगा। स्पष्ट बोलने से बचे, क्योंकि हर कोई स्पष्ट बातें पसन्द नहीं करते हैं, इसलिए ध्यान रखिए बिना आवश्यकता के किसी की समीक्षा न करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज खाने-पीने के मामले को लेकर दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। आज आपका जो दिल करे वो खा सकते हैं। घर के सबसे उम्रदराज पुरुष के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें। आज उनका स्वास्थ्य कुछ नम हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

ऑफिस में आपके कार्य की कुशलता को देखकर, बॉस आपकी सार्वजनिक रूप से सराहना कर सकते हैं। उनके साथ समय भी बिताना का अवसर प्राप्त हो सकता है। काम-काज को लेकर आज चिन्ता हो सकती है। साथ ही पुराने काम बनने में मुश्किलें आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

व्यापारियों को आज मुनाफा मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आज कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आपको थोड़ा सा निराश कर दें, लेकिन उसको लेकर मूड खराब बिल्कुल नहीं करना है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आय के स्रोत में वृद्धि होने के पूरे अवसर दिख रहे हैं। व्यापारियों को कंपनी की तरफ से स्कीम का फायदा हो सकता है। आपको अव्यवस्थित काम को व्यवस्थित करना होगा। यदि आपके महत्वपूर्ण कागज अस्तव्यस्त हैं तो उनको सुव्यवस्थित कर लें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कर्मक्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा। जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो, इसका प्रयास करते रहें। आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है। लेकिन परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

 यदि आप शिक्षा से संबंधित कार्य करते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। ग्रहों की स्थिति आपका मूड स्विंग कर सकती है। इसलिए आपको अपने प्लान पर धैर्य के साथ स्थिर रहने का अभ्यास करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

जितना ज्यादा प्रेशर लेकर आप संतुलित रहते हुए काम करेंगे, उतनी ही उन्नति आपकी सुनिश्चित हो जाएगी।यदि किसी को बुरा भला बोल देते हैं तो उससे आज अपनी गलती की क्षमा मांगनी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आपको केवल अपने काम पर फोकस करना चाहिए। ईमानदारी से मेहनत करते रहें उन्नति भी समय आने पर हो जाएगी। व्यापार में अधिक निवेश करने की सोच रहें है तो आज के दिन इससे बचना चाहिए। ग्रहों की स्थिति आर्थिक नुकसान करा सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

जो लोग पेंटिंग के क्षेत्र से संबंधित कार्य करते हैं, उनकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। जो व्यापारी कला से जुड़ी हुई वस्तुओं का काम करते हैं उनके लिए भी समय उत्तम है। इस समय विषाक्त रोग होने की आशंका है जैसे मलेरिया, डेंगू, डायरिया, फूड प्वाईजनिंग इत्यादि।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

जीवन साथी को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इसके अतिरिक्त किसी रिश्तेदार से कोई महँगा उपहार भी मिल सकता है। भाई के साथ विवाद होने की आशंका है। जमीन जायदाद को लेकर भी तनाव हो सकता है। लेकिन आपको इस विवाद में अभी पड़ने से बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

कृष्ण मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाए एवं उनसे अपनी मानसिक शांति की प्रार्थना करें। इससे आपको लाभ होगा। छोटे-भाई बहनों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन भी चिंतित रहेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP NEWS: यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी
यूपी में शिक्षा को लेकर 'एक्शन मोड' में सीएम योगी; स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के लिए वित्तीय सीमा जारी
बरेली में पीडब्ल्यूडी परियोजना को लेकर सीएम सख्त , विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- सीएम
बरेली में पीडब्ल्यूडी परियोजना को लेकर सीएम सख्त , विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- सीएम
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश! मायावती ने क्या कहा?
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने इस अंदाज में दी बधाई, केशव मौर्य ने दिया सियासी संदेश!
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget