एक्सप्लोरर

कानपुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलटा, 22 मजदूर दबे, 6 की दर्दनाक मौत

कानपुर देहात जनपद में उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जब एक बड़ा ट्रक हाई-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके चलते 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. इस ट्रक पर 22 मजदूर सवार थे.

कानपुर: कानपुर देहात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां हाई-वे पर एक तेज रफ्तार ट्राला (बड़ा ट्रक) बेकाबू होकर पलट गया. जिससे ट्राला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए. इस दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला जा सका. इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं. इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

इटावा की ओर जा रहे थे सभी मजदूर

कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाई-वे पर एक तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्राला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए. इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई. वहीं, अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, अन्य 8 को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. ट्राला में सवार महिला मजदूर श्यामा देवी ने बताया कि, यह सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं, जो इटावा की ओर जा रहे थे, इन सभी को इटावा में कोयला छनाई का काम मिला था, जिसके लिए यह सभी हमीरपुर से निकले थे.

तेज गाने व गलत ढंग से चला रहा था ट्रक 

महिला के अनुसार, ट्राला चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और गाड़ी गलत ढंग से चला रहा था, इसके चलते ट्राला पलट गया. इस हादसे में मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में हाई-वे से गुजर रहे वाहनों ने अपने वाहन रोककर लोगों को निकालना शुरू किया. साथ ही मामले की सूचना भोगनीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही भोगनीपुर कोतवाल थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी. इस हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पुखराया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां से उन्हें कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया.

ये भी पढ़ें

हाथरसः बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करना पड़ा महंगा, चिढ़े दबंगों ने पिता को गोलियों से भूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget