एक्सप्लोरर

मथुरा में फूटा कोरोना का 'बम', 24 घंटे में सामने आए 360 नए केस, 38 कैदी मिले कोविड पॉजिटिव

 मथुरा में रविवार को 360 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें से 38 संक्रमित मरीज जिला कारागार में मिले हैं. एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर देखने को मिल रहा है. मथुरा जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की तरफ से लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है. प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच करने में भी जुटा है. मथुरा में रविवार को 360 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें से 38 संक्रमित मरीज जिला कारागार में मिले हैं. एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डीएम को लिखा पत्र 
जिला कारागार में 38 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में सभी कैदियों को जेल में ही एक अलग बैरक में आइसोलेट किया गया है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने डीएम और CMO को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द जिला कारागार में एल-1 हॉस्पिटल स्थापित किया जाए ताकि कैदियों को समय से सही और समुचित इलाज मिल सके.

लखनऊ में 22 मरीजों की हुई मौत
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ में 5,551 नए मरीज सामने आए जबकि इसी अवधि में 22 मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में वाराणसी में 2,011, कानपुर नगर में 1,839 और प्रयागराज में 1,711 नए मरीज सामने आए हैं. प्रयागराज में 15, वाराणसी में 10 और कानपुर नगर में 8 मरीजों की मौत हुई है. 

संभल में 48 घंटों के लिए बंद हुआ थाना 
एक तरफ जहां मथुरा जिला जेल में कोरोना का विकराल रूप देखने को मिल रहा है तो वहीं संभल जिले के हयातनगर थाने को सात पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है. अभी कई पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है. हयातनगर थाने के बंद रहने के दौरान उसका कामकाज सराय तरीन पुलिस चौकी से संचालित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 30596 नए केस, 129 मरीजों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget