एक्सप्लोरर

UP: प्रदेश में बनेंगे 10 नये ऑक्सीजन प्लांट, सीएम योगी ने तत्काल प्रभाव से दिये निर्देश

यूपी में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये सीएम योगी ने अब खुद कमान संभाल ली है. इस बीच राज्य में दस नये ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाएंगे.

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश में कोरोना मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए एक मजबूत रणनीति तैयार की है. प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए तेजी से सुविधाओं का विस्‍तार करते हुए सीएम योगी ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 को दिशा-निर्देश देते हुए प्रदेश में ऑक्‍सीजन की किल्‍लत न हो इसके लिए प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर जल्‍द ही 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में शनिवार को ही आला अधिकारियों को 10 नवीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए स्‍थान को चिन्हित कर युद्धस्तर पर कार्यवाही शुरू करने के आदेश सीएम ने दिए हैं.

इसके साथ ही सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव स्वास्थय को इस पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने के आदेश भी दिए हैं. प्रत्‍येक ऑक्‍सीजन प्‍लांट को बनाने में 63 लाख रुपए व्‍यय किए जाएंगे. इस प्रकार प्रदेश में तैयार किए जाने वाले इन दसों ऑक्‍सीजन प्‍लांट को बनाने में छह करोड़ से अधिक धनराशि को व्‍यय किया जाएगा.  

प्रदेश के प्रत्येक जनपद में चिकित्सा कर्मियों, कोविड बेड, दवाओं, मेडिकल उपकरणों और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए सीएम ने इन सभी पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं. सीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को ऑक्‍सीजन और रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे. ऑक्सीजन उपलब्धता की दैनिक समीक्षा करने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं.

36 घंटे पहले ही अनुमानित ऑक्सीजन की उपलब्धता को किया जाएगा सुनिश्चित

प्रदेश के सभी अस्‍पतालों में अगले 36 घंटों के लिए पूर्ति अनुसार ऑक्‍सीजन का आंकलन कर उसकी उपलब्‍धता को सुनिश्चित करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं. प्रदेश में रेमि‍डीसीवीर समेत दूसरी जरूरत की दवाओं की कोई कमी नहीं है. सभी जिलों में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश सीएम ने दिए हैं.  

निजी मेडिकल कॉलेजों को अब बिना झंझट मिलेगा सिलेंडर

प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में जहां ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के कारण आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे संस्थानों को राज्य सरकार ऑक्‍सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा. सीएम ने डीजी मेडिकल एजुकेशन इस व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे.

अवध शिल्‍प ग्राम में तैयार होगा नया कोविड अस्‍पताल

राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में एचएएल के सहयोग से एक नया सभी सुविधाओं से लैस एक कोविड हॉस्पिटल तैयार किया जाएगा. सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एचएएल से समन्वय स्थापित कर इस महत्वपूर्ण कार्य को तत्काल क्रियाशील करने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल बनेंगे कोविड वॉर्ड, छात्रावास खाली करने को कहा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget