एक्सप्लोरर

IIT बॉम्बे में गंभीर सुरक्षा चूक: फर्जी छात्र बनकर 14 दिन तक कैंपस में रहा युवक, क्या था मकसद?

IIT बॉम्बे में 22 वर्षीय युवक 14 दिन तक फर्जी छात्र बनकर रहा. छात्र ने स्वीकार किया है कि वह कई छात्रावासों में रहा था. पुलिस उसके मकसद को जानने के लिए जांच में जुटी है.

IIT Bombay: मुंबई के हाय सुरक्षा जोन में से एक आईआईटी बॉम्बे में एक अज्ञात युवक 14 दिनों तक छात्र बनकर अवैध रूप से कैंपस में रह रहा था. इस युवक का नाम बिलाल अहमद फैयाज अहमद तेली (उम्र 22 वर्ष, निवासी मैंगलुरु, कर्नाटक) है. पुलिस ने बताया कि तेली को 17 जून को कैंपस की सुरक्षा टीम ने पकड़ा और पवई पुलिस स्टेशन को सौंप दिया. अब इस मामले की जांच की जा रही है कि वह सुरक्षा को चकमा देकर कैंपस में कैसे घुसा और रात कहां बिताता था.

संदेह है कि यह युवक कोई गहरी साजिश रच रहा था, इसलिए पुलिस अब इस मामले को संभावित खतरे के रूप में देख रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह किसी निगरानी, रेकी या किसी समन्वित गतिविधि से जुड़ा था. पुलिस इस संभावना को नकार नहीं रही कि वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है या किसी के निर्देश पर काम कर रहा हो.

शिकायत में क्या कहा गया है?

आईआईटी बॉम्बे की सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता राहुल दत्ताराम पाटिल (उम्र 48), संस्थान के एक कर्मचारी हैं. घटना का पहला संकेत 4 जून को मिला, जब CREST विभाग की अधिकारी शिल्पा कोटिक्कल ने एक संदिग्ध युवक को अपने ऑफिस में घुसते देखा. पूछताछ पर जब उससे आईडी मांगी गई, तो वह फरार हो गया.

बाद में कोटिक्कल ने सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध का चेहरा निकाला और उसे आईआईटी की सुरक्षा त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) के साथ साझा किया. हालांकि शुरुआती तलाशी के बावजूद युवक नहीं मिला और वह कैंपस में छिपा रहा.

17 जून की शाम 4 बजे, कोटिक्कल ने उसे फिर देखा—इस बार वह लेक्चर हॉल LH 101 में छात्रों के बीच बैठा हुआ था. इस पर सुरक्षा गार्ड किशोर कुंभार और श्याम घोडविंदे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.

आरोपी ने क्या कहा?

पूछताछ में बिलाल तेली ने स्वीकार किया कि वह 2 जून से 7 जून और 10 जून से 17 जून तक कई छात्रावासों में रह रहा था. गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे कैंपस में लगभग 13,000 छात्र (यूजी, पीजी और पीएचडी) रहते हैं.

पवई पुलिस ने आरोपी को आईआईटी पवई परिसर से हिरासत में लिया है. किसी बाहरी व्यक्ति का दो हफ्तों तक कैंपस में खुलेआम रहना, लेक्चर हॉल और होस्टल में प्रवेश करना, एक गंभीर बात है. उसकी पृष्ठभूमि, मंशा और संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3) और 329(4) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पुलिस हिरासत में है और खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है, ताकि किसी बड़े खतरे या नेटवर्क की आशंका की जांच हो सके.

प्रशासन फिलहाल यह पता लगाने में जुटा है कि बिलाल के इस अनधिकृत प्रवेश का मकसद क्या था, वह किससे संपर्क में था और उसकी असली मंशा क्या थी. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget