एक्सप्लोरर

बिहार: सोशल डिस्टेंसिंग भूल अपने समर्थकों के साथ झरने में नहाने लगे आरजेडी विधायक

काराकाट विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक संजय यादव अपने दोस्तों के साथ तुतला भवानी के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ 40 गाड़ियों का काफिला रहा.

पटना: कोरोना का कहर पूरे बिहार में जारी है. आम से लेकर खास लोग सभी को कोरोना अपने जद में ले रहा है. खास कर पिछले कुछ दिनों में सूबे के राजनीतिक महकमे में कोरोना का जबरदस्त कहर देखने मिल रहा है. नेता, विधायक, एमपी, एमएलए समेत कई लोग संक्रमित पाए गए हैं. लेकिन अब भी कुछ ऐसे नेता हैं, जो परिस्थिति का मजाक बनाने में लगे हुए हैं. ये खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, साथ-साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल रहे हैं.

ताजा मामला बिहार के रोहतास से सामने आया है, जहां काराकाट विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक संजय यादव अपने दोस्तों के साथ तिलौथू के कैमूर पहाड़ी के तलहटी में स्थित मां तुतला भवानी के दर्शन करने पहुंचे थे.

सूत्रों की मानें तो विधयाक जी के काफिले में 40 गाड़ियां थीं, जो उनके दोस्तों से भरी हुई थीं. इस बीच विधायक जी को मस्ती सूझी और फिर क्या था. सभी कोरोना का खौफ भूलकर कैमूर पहाड़ी से गिरने वाले झरने में आनंद लेने लगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीज से किसी का कोई वास्ता नहीं दिखा.

मालूम हो कि यह वही विधायक हैं, जिन्होंने पिछले दिनों खुद को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच करवाई है. जांच रिपोर्ट अब तक आई नहीं है, लेकिन इससे पहले ही विधयाक जी अपने दोस्तों के साथ झरने में ग्रुप स्विमिंग करते दिखे.

इस संबंध में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सभी कोरोना की जंग मिलकर जीतेंगे और इसके लिए यहां पूजा अर्चना भी करने आएं हैं. हालांकि इस सब के बीच हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान ना विधायक के और न ही उनके किसी सहयोगी के चेहरे पर मास्क दिखा.

बातचीत के दौरान विधायक संजय यादव ने कहा कि हमने मां की महिमा के बारे में बहुत सुना है. लेकिन आज मां के दरबार में आने के बाद हमें जितनी खुशी मिली उसे मैं बयां नहीं कर सकता. यहां पर जो युवाओं ने मंदिर में आस्था दिखाई है, मैं दिल से सबको धन्यवाद देना चाहता हूं. लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं सीएम नीतीश से आग्रह करूंगा कि एक बार वो भी यहां दर्शन करने आएं. उनके यहां आने से यहां का कायाकल्प हो जाएगा.

संजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के यहां आने से यहां जिनती भी कमियां हैं वो दूर हो जाएंगी. व्यक्तिगत तौर पर मंदिर के लिए काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मां के प्रति मेरी बहुत आस्था है, आने वाले समय के लिए मैंने मां से जो मांगा है, मां अगर वो मनोकामना पूर्ण करती हैं और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो यह युवा मुख्यमंत्री मां तुतला भवानी के मंदिर का नक्शा बदल कर रख देगा.

विधायक संजय यादव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तुतला मां के धाम के विकास के लिए मुख्यमंत्री आवास के आगे धरना दूंगा. लेकिन तेजस्वी यादव इस बार जरूर आएंगे, यह मुझे विश्वास है, मां इस बार उन्हें जरूर बुलाएगी.

ऐसे में जब राज्य में एक के बाद एक नेता संक्रमित पाए जा रहे हैं, इस बीच विधायक जी की यह हरकत कोरोना को न्योता देने जैसा है. समाज में एक जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही निंदनीय है. अब देखना यह है कि पार्टी के नेता तेजस्वी यादव अपने पार्टी विधायक की इस हरकत पर क्या रिएक्शन देते हैं.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी के लखनऊ में बसने को लेकर तैयारियां तेज, इसी हफ्ते कौल हाउस में शिफ्ट होगा सामान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget