एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने बिगाड़ा मायावती का खेल, बीएसपी के 5 विधायकों ने की बग़ावत

बीजेपी ने आठ उम्मीदवार उतारकर बीएसपी को वॉकओवर दे दिया था. लेकिन समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने गेम फंसा दिया.

लखनऊ: अखिलेश यादव ने मायावती का खेल बिगाड़ दिया है. बीएसपी के 5 विधायकों ने अपनी ही पार्टी के ख़िलाफ़ बग़ावत कर दी है. इस राजनैतिक उलट फेर की स्क्रिप्ट अखिलेश यादव ने लिखी. बीएसपी ने रामजी गौतम को राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था. जबकि पार्टी के सिर्फ़ 18 विधायक हैं. समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव को टिकट दिया था. बीजेपी ने 8 उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसे में लग रहा था कि बीएसपी की जीत तय है. क्योंकि तब तक 10 उम्मीदवार ही मैदान में थे. ऐसे में चुनाव की नौबत नहीं आती. लेकिन आख़िरी समय में समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश बजाज ने नामांकन कर दिया. इसके बाद निर्विरोध चुने जाने का मामला ही ख़त्म हो गया.

अब राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरा गेम ही बदल गया है. बीएसपी के 5 विधायकों ने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इनका कहना है कि इनके फ़र्ज़ी दस्तख़त प्रस्तावक के रूप में जमा किए गए. पार्टी के उम्मीदवार राम जी गौतम के नामांकन के समय वे मौजूद नहीं थे. इन सबने निर्वाचन अधिकारी से मिल कर गौतम का पर्चा ख़ारिज करने की मांग की. श्रावस्ती से पार्टी के विधायक असलम राईनी ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. जिन विधायकों ने मायावती के ख़िलाफ़ बग़ावत की है, उनके नाम हैं- असलम राईनी, हाकिम लाल बिंद, मुजतबा सिद्दीक़ी, असलम अली और हरगोविंद भार्गव. अब अगर बीएसपी उम्मीदवार का पर्चा ख़ारिज होता है, तो ऐसे में चुनाव की ज़रूरत नहीं पड़ती. लेकिन अगर पर्चा ख़ारिज नहीं हुआ तो फिर चुनाव होंगे.

बीजेपी ने आठ उम्मीदवार उतारकर बीएसपी को वॉकओवर दे दिया था. लेकिन समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने गेम फंसा दिया. समाजवादी पार्टी के पास 12 अतिरिक्त वोट हैं. ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चार विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिल सकता है. बीजेपी के पास 16 एडिशनल वोट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget