एक्सप्लोरर

Kumbhalgarh Festival 2023: आज से शुरू हो रहा है उदयपुर का प्रसिद्ध कुंभलगढ़ फेस्टिवल, यहां देखें चुनाव के चलते क्या-क्या हुए हैं बदलाव

Kumbhalgarh Festival 2023: राजस्थानी संस्कृति से भरपूर प्रसिद्ध कुंभलगढ़ फेस्टिवल आज से शुरू हो रहा है. उदयपुर का ये खास फेस्टिवल 3 दिसंबर तक चलेगा, इस दौरान अलग-अलग इलाकों से कलाकार यहां पहुंचेंगे.

Kumbhalgarh Festival: झीलों की नगरी उदयपुर विश्व प्रसिद्ध है. यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. प्रशासन और विभाग की तरफ से भी पर्यटकों को कुछ नया अनुभव देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में आज से राजस्थानी संस्कृति से भरपूर प्रसिद्ध कुंभलगढ़ फेस्टिवल (Kumbhalgarh Festival 2023) शुरू होने जा रहा है. जिसे देखने के लिए देशी ही नहीं बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं. पर्यटन की दृष्टि से उदयपुर दिसंबर में और भी खास हो जाता है. क्योंकि इस फेस्टिवल के बाद उदयपुर में शिल्पग्राम मेला भी शुरू होगा. जो मेवाड़ ही नहीं राजस्थान के लिए भी स्पेशल रहता है. जानिए कुंभलगढ़ फेस्टिवल में क्या होगा खास.

चुनाव के चलते इस बार दिन दिन में कार्यक्रम
यह मेला राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ किले पर आयोजित होता है. यहां आने वाले पर्यटकों को कुंभलगढ़ फेस्टिवल के साथ जंगल सफारी और किले का साइट सीन भी देखने को मिल जाता है. इस मेले में दिन के साथ-साथ शाम को भी कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार शाम वाले कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे. इसके पीछे कारण है विधानसभा चुनाव की मतगणना. कानून व्यवस्था की दृष्टि से इस बार सिर्फ दिन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पर्यटक विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि प्रदेशभर से 13 स्थानों से विशेष कलाकार आएंगे जो अपनी प्रस्तुति देंगे. 

3 दिन का फेस्टिवल होंगी ये विशेष प्रस्तुतियां
कुंभलगढ़ फेस्टिवल आज यानी 1 दिसंबर से शुरू होगा जो 3 दिसंबर तक चलेगा. इसमें रोजाना 4 घंटे तक विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएगी. सुबह 11 बजे से प्रस्तुतियों का दौर शुरू होगा जो 3 बजे तक चलेगा. कलाकारों की बात करें तो यहां घूमर नृत्य के लिए किशनगढ़ से, चकरी नृत्य, सहारिया स्वांग नृत्य के लिए बारां से, कच्छी घोड़ी नृत्य उदयपुर से, लाल गैर नृत्य, लगा मांगणियार नृत्य बाड़मेर, बांकिया वादन कुंभलगढ़, बहुरूपिया चित्तौड़गढ़, चंग ढप नृत्य चूरू, तेरहताल नृत्य उदयपुर गोगुंदा से 13 कलाकार आएंगे.

राजस्थान में बीजेपी जीती तो पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के लिए शुरू हो जाएगा सबसे बड़ा इम्तिहान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget