एक्सप्लोरर

G-20 Meeting: जी-20 बैठक के लिए तैयार हुआ उदयपुर, इन तीन मुद्दों पर 19 देशों के बीच होगी चर्चा

Udaipur G-20 Meeting: जी-20 के सदस्य यहां वर्ष 2023 के लिए कार्य योजना और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे. इसकी पहली बैठक गुवाहाटी में आयोजित की गई थी.

Rajasthan News: उदयपुर एक बार फिर से 19 देशों के मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है. यहां कल से भारत के जी-20 की अध्यक्षता के तहत द्वितीय जी-20 सतत वित कार्य समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की बैठक शुरू होने जा रही है, जो 23 मार्च तक चलेगी. उदयपुर में तीन दिवसीय बैठक के दौरान, विभिन्न देशों के 90 से अधिक जी-20 के सदस्य और साथ ही जिन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ-साथ अध्यक्ष के रूप में भारत द्वारा आमंत्रित किया गया है, वो अदयपुर आएंगे. यहां वर्ष 2023 के लिए कार्य योजना और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे. जी-20 सतत वित्त कार्य समूह (एसएफडब्ल्यूजी) की पहली बैठक 2-3 फरवरी, 2023 को गुवाहाटी में आयोजित की गई थी.

इस बैठक के लिए दो कार्यशालाओं की योजना बनाई गई है. इसमें सतत निवेश का समर्थन करने के लिए गैर-मूल्य निर्धारण नीति की उपयोगिता पर जी-20 कार्यशाला और सतत विकास लक्ष्यों के लिए प्रभावी वित्त व्यवस्था पर जी-20 कार्यशाला शामिल है. इन कार्यशालाओं से प्रासंगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा और अंतर्दृष्टि के लिए विशेषज्ञों के विचार, अनुभव और तकनीकी जानकारी के आदान-प्रदान की सुविधा मिलने की संभावना है. 

21 मार्च को होगी जी-20 कार्यशाला

सतत निवेश का समर्थन करने के लिए गैर-मूल्य निर्धारण नीति की उपयोगिता पर जी-20 कार्यशाला 21 मार्च को आयोजित होने वाली है. यह कार्यशाला राष्ट्रीय परिस्थितियों और राष्ट्रीय स्तर पर परिभाषित विकास प्राथमिकताओं पर उचित विचार के साथ कम कार्बन विकास को सक्षम करने में गैर-मूल्य निर्धारण नीति की उपयोगिता की प्रभावशीलता को बेहतर ढंग से समझने पर ध्यान केंद्रित करेगी. दूसरी ओर सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्त व्यवस्था पर जी-20 कार्यशाला 22 मार्च को आयोजित की जाएगी. ताकि जी-20 सदस्यों के बीच बेहतर समझ का निर्माण किया जा सके और सतत विकास लक्ष्यों के लिए अधिकाधिक वित्तपोषण की दिशा में नीति और अन्य सिफारिशों को सुदृढ़ किया जा सके. 

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: शिकारियों के ग्रुप ने हिरण मारकर पार्टी की, सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल, बिश्रोई समाज ने कहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget