एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उदयपुर में आज CM गहलोत लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक, चुनावी रणनीति पर हो सकती है चर्चा

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में सीएम अशोक गहलोत उदयपुर के गांधी ग्राउंड में सभा करेंगे. इस सभा में वे कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और चुनाव की रणनीति को लेकर संदेश दे सकते हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में करीब इस साल चुनाव है इसलिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी पार्टियों में जान फूंकने की कोशिश कर रही हैं. इस कड़ी में मंत्री और नेता ताबड़तोड़ सभाएं और दौरे कर रहे हैं. ऐसे में राजस्थान की राजनीतिक पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माने जाने वाले मेवाड़ की 28 सीटों को साधने के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) उदयपुर आ रहे हैं. उदयपुर शहर के बीच स्थित गांधी ग्राउंड (Gandhi Ground) में सीएम गहलोत की सभा होगी, जिसमें संभाग से 15 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे.

कहा जा रहा है कि सीएम गहलोत इस सभा में कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और आने वाले चुनाव की रणनीति को लेकर संदेश दे सकते हैं. इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) सहित अन्य विधायक भी इस सभा में शामिल होंगे. बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार दोपहर को विशेष विमान से अहमदाबाद से होते हुए दोपहर 2.30 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से 3 बजे सभा स्थल गांधी ग्राउंड आएंगे. वे यहां आयोजित बैठक कार्यक्रम में शिरकत कर पुनः इसी आज ही शाम 6.15 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर के लिए निकल जाएंगे. सीएम करीब सवा तीन घंटे तक सभा मे रहेंगे. 

सभा में शामिल होंगे सुखजिंदर सिंह रंधावा
शहर के गांधी ग्राउंड में होने वाली सीएम गहलोत की सभा मे शामिल होने के लिए पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhava) भी दोपहर 3 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे. वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर इसी दिन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. वहीं जल संसाधन और इन्दिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया (Mahendrajit Singh Malviya) बुधवार 29 मार्च को सुबह 7.40 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे. वे यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आयोजित बैठक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और शाम 5 बजे नाहरपुरा के लिए रवाना होंगे.

राज्य मंत्री भाटी होगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल
राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) बुधवार को उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के स्थापित प्रदेश के पहले फ्लोटिंग सोलर के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे. वहीं दोपहर 3 बजे गांधी ग्राउंड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आयोजित बैठक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और शाम 5 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: RTH Bill Protest: राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करना पड़ेगा भारी? गहलोत सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget