एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राज्यपाल ने कहा-अपराधियों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाई, सीएस और DGP को कड़े निर्देश, मिला ये जवाब

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Updates: करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान में बवाल की स्थिति बनी हुई है. राज्यपाल ने अधिकारियों के बड़ी बैठक की.

Kalraj Mishra on Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बुधवार को राजस्थान में बंद रहा. ऐसे में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्यपाल ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. प्रदेश की मुख्यसचिव, डीजीपी राजस्थान और पुलिस कमिश्नर जयपुर बीजू जार्ज जोसेफ को गवर्नर कलराज मिश्रा ने कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कई कार्रवाई करनी की बात कही है. मिश्र ने कहा कि प्रदेश में शूटरों द्वारा दिन दहाड़े हत्या गंभीर मामला है.

उन्होंने इस संगठित अपराध से उपजे हालात पर निरंतर निगरानी रखे जाने की हिदायत दी है. विशेष रूप से उन्होंने अपराधियों को पकड़े जाने के लिए पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए. 

'लापरवाही बर्दाश्त नहीं'
राज्यपाल ने पुलिस और प्रशासन के स्तर पर निरंतर सभी स्थानों पर अलर्ट रहते हुए कार्य करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोताही और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है. यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जन को प्रदेश में किसी भी स्थान पर परेशानी की स्थिति नहीं पैदा हो. उन्होंने इस संबंध में उत्पन्न स्थितियों की निरंतर मॉनिटरिंग किए जाने की भी हिदायत दी है. 

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शांति और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. संगठित अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अपराध से जुड़ी किसी भी घटना पर सख्त और प्रभावी कार्यवाही की जाए.

सीएस ने दी जानकारी 
मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में जिला कलेक्टर स्तर पर हालात की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है. केंद्र सरकार के स्तर पर भी तीन कंपनियां तैनात की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रकरण में पोस्टमार्टम और एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को पकड़े जाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है. पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा और प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार ने घटनाक्रम के बारे में बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. बैठक में पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था राजीव शर्मा, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ मौजूद रहे. 

यह भी पढे़ं: Rajasthan CM Name: मुख्यमंत्री रेस में शामिल हुआ एक और बड़ा नाम, मोदी कैबिनेट के ये मंत्री बन सकते हैं राजस्थान के CM!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget