एक्सप्लोरर

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिये पढ़ें 9 दिन में ये मंत्र, साथ ही करें 9 भोग का दान

Happy Navratri 2022: जानिये छोटे-छोटे मंत्र जिसे करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी. शारदीय नवरात्रा शक्ति की उपासना करने से सारे दुख दूर होंगे.

Shardiya Navratri 2022 Puja: शारदीय नवरात्रा, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक लगभग 216 घंटे, आद्याशक्ति, महाशक्ति रूपा देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, वन्दना, नौ दिनों के नौ व्रतों का आध्यात्मिक, धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है. उपासकों-साधकों-भक्तों की भावना, कामना यही होती है कि देवी मां प्रसन्न हों, कोई बाधा, व्याधि, कष्ट, आपदा से सुरक्षित रहें. कोई भी भय, दुःख ना हों.

वासन्तिक नवरात्र भगवान श्री विष्णु का प्रधान होता है तो यह शारदीय नवरात्रा शक्ति की उपासना विशेष है. इस वर्ष 2022 में सोमवार 26 सितंबर आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से मंगलवार 4 अक्टूबर आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तक यही नवरात्रि है. फिर अगले दिन विजयादशमी भगवान श्रीराम द्वारा लंकाधिपति रावण पर विजय का 'विजय महोत्सव' है. जानिये छोटे-छोटे मंत्र जिसे करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

1. आरोग्य और स्वस्थ जीवन की प्राप्ति के लिए प्रतिपदा तिथि यानि प्रथम दिन- शैलपुत्री माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. घी का दीपक जलाकर माता की पूजा करें और गाय के घी से बना नैवेद्य अर्पण करें और ऊँ हृीं श्रीं शैलपुत्री देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

2. दीर्घायु प्राप्ति के लिए द्वितीया तिथि यानि दूसरे दिन-ब्रह्मचारिणी माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. उन्हें शक्कर का भोग लगाकर उसका प्रसाद ग्रहण करें साथ ही श्रद्धानुसार शक्कर का दान करें. क्योंकि शक्कर का दान दीर्घायु कारक होता है और ऊँ हृीं श्रीं ब्रह्मचारिणी देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

3. दुखों की मुक्ति के लिए तृतीया तिथि यानि तीसरे दिन- चण्द्रघण्टा माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें, इस दिन दूध की प्रधानता होती है. माता को दूध से बने प्रसाद का भोग लगाएं और ऊँ हृीं श्रीं चन्द्रघण्टा देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

4. ज्ञान और बुद्धि विकास के लिए चतुर्थी तिथि यानि चैथे दिन- कुष्माण्डा माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन मालपुआ का नैवेद्य अर्पण कर प्रसाद ग्रहण करें और श्रद्धानुसार ब्राह्मण को भी मालपुए दान करें और ऊँ हृीं श्रीं कूष्माण्डा देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

5. व्यापार में लाभ और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए पंचमी तिथि यानि- पांचवे दिन- स्कन्दमाता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन केले का नैवेद्य चढ़ाएं, प्रसाद ग्रहण करें और ब्राह्मण को श्रद्धानुसार केले का दान करें और ऊँ हृीं श्रीं स्कन्धमाता देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

6. स्वरूप में आकर्षण, सुन्दता की प्राप्ति और शीघ्र विवाह के लिए षष्ठी तिथि यानि-छठे दिन-कात्यायनी माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन मधु का विषेष महत्व होता है. मधु का भोग माता को लगाकर प्रसाद ग्रहण करें.  ऊँ हृीं श्रीं कात्यायनी देव्यै नमः. मंत्र का जाप एक माला करें.

7. शोक मुक्ति और आकस्मिक विपत्ति रक्षा के लिए सप्तमी तिथि यानि सातवें दिन-कालरात्रि माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन गुड़ का नैवेद्य अर्पण करके प्रसाद ग्रहण करें और गुड़ का ब्राह्मण को दान करने से शोक मुक्ति और आकस्मिक विपत्ति से रक्षा होती है और ऊँ हृीं श्रीं कालरात्रि देव्यै नमः. इस मंत्र का एक माला जाप करें. 

8. संतान संबंधित चिंताओं से मुक्ति के लिए अष्टमी तिथि यानि आठवें दिन-महागौरी माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन नारियल का भोग लगाना चाहिए, प्रसाद ग्रहण करें. नारियल दान करने से संतान संबंधित चिन्ताओं से मुक्ति मिलती है और सर्वमंगलमंगल्ये षिवे सवार्थसाधिके. शरणये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते.. मंत्र का एक माला जाप करें. 

9. अकाल मृत्यु और अज्ञात भय की समाप्ति के लिए नवमी तिथि यानि नौवें दिन-सिद्धिदात्री माता का ध्यान और पूजा-अर्चना करें. इस दिन काले तिल का नैवेद्य अर्पण करके, प्रसाद ग्रहण करें और काले तिल का दान करने से अकाल मृत्यु और अज्ञात भय समाप्त होता है. फिर आप ऊँ हृीं श्रीं सिद्धिदात्री देव्यै नमः. इस मंत्र का एक माला जाप करें.

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी हालात पर बीजेपी की चुटकी, राजेंद्र राठौड़ ने बताया 'नाटक'

Rajasthan Congress Political Crisis: अजय माकन बोले- MLA नहीं चाहते पायलट CM बनें, गहलोत गुट ने तोड़ा अनुशासन, सोनिया को सौपेंगे रिपोर्ट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget