एक्सप्लोरर

राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम को दुबई में केन्या के सांसदों ने बताया बेहतर, दिया अपना फीडबैक

Rising Rajasthan Program: राजस्थान सरकार के 'राइजिंग राजस्थान' कार्यक्रम को विदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है. बीजेपी ने दुबई में केन्या के 15 सांसदों को इस कार्यक्रम के बारे में बताया.

Rajasthan News: राजस्थान में पिछले महीने राइजिंग राजस्थान का कार्यक्रम किया गया, जिसके उद्घाटन में पीएम नरेन्द्र मोदी भी आये थे. अभी उस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष हमलावर है. उसी राइजिंग राजस्थान को लेकर अब बीजेपी ने विदेश में कार्यक्रम शुरू कर दिए है. वहां जाकर पार्टी के लोग कार्यक्रम भी कर रहे हैं. उस फीडबैक को अब सरकार तक लाया जाएगा.

इसी कड़ी में सरकार द्वारा किए गए राइजिंग राजस्थान में सरकार के प्रयासों से आ रहे निवेश को केन्या सरकार के 15 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने खूब सराहा है. यह कार्यक्रम दुबई में हुआ है, जहां पर सांसदों ने अपना फीडबैक दिया है.

सोशल मीडिया विभाग ने किया कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार दुबई में आयोजित एक वर्कशॉप में बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक ने केन्या सरकार के 15 सांसदों सांसदों को राइजिंग राजस्थान और राजस्थान में पर्यटन की संभावनाओं को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देकर राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों के बारे में बताया है.

कौशिक ने बताया कि केन्या के सांसदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलायी जा रही जनहितकारी योजनाओं में जनभागीदारी के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली है.

सांसदों ने जताई इच्छा
कौशिक ने बताया, ''केन्या सरकार के सांसदों ने यह भी इच्छा जताई कि वे भी राजस्थान के विकास मॉडल को अपने देश में अपनाने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे.'' उल्लेखनीय है कि सिटीज फोरम ने केन्या के सांसदों की एक वर्कशॉप आयोजित की थी जिसमें बीजेपी के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक को राजस्थान सरकार की उपलब्धियों, राइजिंग राजस्थान की सफलता और पर्यटन पर व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था. वहीँ इन बातों का जिक्र किया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जालौर में महिला से रेप, आरोपी ने तस्वीर भी खींची, फिर बनाने लगा ये दबाव, पहुंचा सलाखों के पीछे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget