एक्सप्लोरर

मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहां-कहां होगी बरसात?

Weather Update: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से मानसून विदाई लेने को तैयार है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की गतिविधियां 25 से 30 सितंबर तक रहने का अनुमान है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर धीरे-धीरे कम होने लगा है. पिछले दिनों भारी से अति भारी बारिश का दौर थम चुका है. राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से मानसून विदाई लेने को तैयार है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी सोमवार को शुरू हो गई. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि मानसून की वापसी देरी से हो रही है. इस बार सामान्य से छह दिन बाद मानसून की विदाई होने लगी है.

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से आज मानसून की वापसी छह दिन बाद शुरू हुई. इस बीच, मौसम विभाग ने नये संकेत मिलने का दावा किया है. कमजोर पड़ा मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. मानसून की विदाई से पहले बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की गतिविधियां 25 से 30 सितंबर तक रहने का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

27 सितंबर से कहां शुरू होगा बरसात का दौर?

मौसम विभाग की तरफ से मेघ गर्जन की चेतावनी भी दी गयी है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में 27 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होगा. मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां 29 सितंबर जारी रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में तीन चार दिन मौसम साफ रहेगा. बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है.

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मेघ गर्जन का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक 28-30 सितंबर तक बरसात होगी. बारिश की गतिविधियों के साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में मेघ गर्जन का भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि राजस्थान में भारी बरसात से हाहाकर मच गया था. मौसम में आये बदलाव को देखते हुए शैक्षणिक संस्थानों तक को बंद करने पड़े थे. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान का छात्र दिल्ली में कर रहा था IAS की तैयारी, पेड़ से लटका मिला, क्या है पूरा मामला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget