राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
हरिद्वार से वापस राजस्थान के डीग लौट रहे कावड़ियों के ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. इस हादसे में 15 कांवड़ियों की मौत हो गई.

- कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर डीग लौट रहे थे.
हरिद्वार से वापस राजस्थान के डीग लौट रहे कावड़ियों के ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से टक्कर हो गई, इस हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 15 कांवड़ियें घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, कुम्हेर थाना क्षेत्र के अवार गांव से 27 युवक डाक कावड़ लेने गये थे. जब हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर आ रहे थे, तो कांवड़ियों के ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से लगभग 15 कांवड़ियों को चोटें आई और 2 कावंडियों की मौत हो गई.
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
मेरठ में ट्रक ने ट्रोले में मारी टक्कर
बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में एक ट्रक ने कावंडियों के ट्रॉली को टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से डीग जिले के अवार गांव के रहने वाले दो कावड़ियों की मौत हो गई और लगभग 15 कांवड़िये घायल हो गए. बताया गया कि अवार गांव के 27 युवक 20 अगस्त को हरिद्वार डाक कावड़ लेने के लिए गए थे. कांवड़िये देर रात गंगाजल लेकर गांव लौट कर आ रहे थे. उसी समय यह हादसा हो गया.
घायलों का मेरठ की अस्पताल में चल रहा इलाज
सभी घायल कांवड़ियों का इलाज मेरठ अस्पताल में जारी है. घायल हुए युवक और मृतकों के परिजन मेरठ पहुंच गये हैं. अभी तक मृतकों के शव गांव नहीं पहुंचे है. घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई गई है. 7 युवक डाक कांवड़ गंगाजल लेकर हाईवे पर दौड़ रहे थे. 20 युवक ट्रॉले में बैठे थे. तभी मेरठ हरिद्वार हाईवे पर एक ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रोला में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दो कावड़ियों की मेरठ में मौत हो गई. लगभग 15 घायल हो गए.
हरिद्वार डाक कावड़ लेने गए थे सभी कांवड़िये
बताया गया कि हादसे में यशपाल (17) और राजेंद्र (45) की मौत हो गई. एक घायल रविंद्र की हालत गंभीर होने पर उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया. घायलों में जितेंद्र, महेश, गुड्डू शर्मा, महावीर, पुष्पेंद्र, भूरा और सुरेश हैं. अपने माता का इकलौता बेटा था. पहली बार युवक डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे.
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज






















