एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने दी दस्तक, अगले तीन दिन में जयपुर, उदयपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

देशभर में मानसून इस साल 4 दिन पहले प्रवेश कर चुका है, लेकिन राजस्थान में मानसून ने आठ दिन की देरी के बाद आज दस्तक दी है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के टॉर्चर से आम जनजीवन बेहाल हो रहा था. आखिरकार आठ दिन की देरी के बाद राजस्थान में मानसून का मंगल प्रवेश हो गया है. मानसून के पहले ही दिन करीब 25 फीसदी हिस्से पर बारिश हुई. कोटा और भरतपुर संभाग में पूरी तरह से मानसून छा गया है. वहीं जयपुर, जोधपुर और अलवर सहित आसपास के इलाकों में मानसून पहुंच गया है. अगले तीन दिन में जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

8 दिन की देरी से आया मानसून
देशभर में मानसून इस साल 4 दिन पहले प्रवेश कर चुका है, लेकिन इसको राजस्थान में पहुंचने में करीब महीने भर का समय लग गया. वहीं आज करीब आठ दिनों की देरी से राजस्थान में भी मानसून ने प्रवेश कर लिया है. आज कोटा और भरतपुर के रास्ते मानसून ने जहां राजस्थान में प्रवेश किया, वहीं कुछ ही घंटों में प्रदेश के करीब 25 फीसदी हिस्सो में मानसून छा गया. वहीं जयपुर जोधपुर सहित आसपास के जिलों में भी मानसून का प्रवेश हो चुका है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों में मानसून पश्चिमी राजस्थान में भी अधिकतर जिलों में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावनाएं बन रही है. 

22 जून तक आ जाता है मानसून  
देश में मानसून ने नियत तारीख से चार दिन पहले प्रवेश किया, लेकिन इसके बाद मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा. 17 जून को मानसून कोटा संभाग के किनारे पहुंचे, लेकिन पिछले 13 दिनों से मानसून एक ही स्थान पर स्थिर बना रहा. प्रदेश में मानसून की औसत तारीख करीब 21 से 22 जून रहती है. 

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
हालांकि 28 से 30 जून तक मानसून के जयपुर में प्रवेश करने की संभावना जताई गई थी, ऐसे में जयपुर में मानसून की प्रवेश समय पर ही रहा. मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून इस साल देरी से जरूर आया है, लेकिन अगले तीन दिनों तक मानसून की भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही जयपुर, अलवर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर जिलों के साथ ही आसपास के हिस्सों में भारी  बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Bharatpur News: भरतपुर में तेज बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भी खत्म होगी पानी की किल्लत

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान में भारी बारिश को लेकर हो जाएं तैयार, जानें- कहां-कहां जमकर बरसेंगे बादल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget