एक्सप्लोरर

Rajasthan Top 5 News Headlines: सीएम गहलोत का पीएम मोदी पर तंज, राजस्थान में ईडी की रेड जारी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

ABP News पर 6 जून 2023 की दोपहर तक राजस्थान की 5 बड़ी खबरें. राजस्थान में ईडी की रडार पर सिर्फ रीट ही नहीं दूसरी परीक्षाएं भी ईडी की रडार पर हैं. सभी बड़ी खबरें पाएं एक क्लिक में.

Rajasthan Top 5 News: चुनावी साल में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) न केवल अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं. इन दौरों पर वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला करने से नहीं चूक रहे. सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को एकबार फिर जिद्दी बुलाया है. वह सोमवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे जिस दौरान उज्ज्वला योजना (Ujjawala Scheme) के तहत सब्सिडी की राशि गरीब परिवार की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई. इसी मौके पर सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि किसी का घमंड नहीं चलता, जनता ही सबकुछ होती है. Read More

उदयपुर (Udaipur) संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में खुलेआम रिश्वत (Bribe) लेने का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. य़ह रिश्वत एक पुलिस अधिकारी द्वारा ली जा रही है. वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं था. जिसकी एवज में पुलिस अधिकारी ने उससे  200 रुपए मांगे. वीडियो में पुलिस अधिकारी वाहन चालक से 150 रुपये लेता दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) एसपी ने संज्ञान लिया है और अधिकारी को निलंबित कर दिया है. Read More

पश्चिमी राजस्थान की सरहदीय सीमा से जुड़े जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सांखला गांव में पिछले दिनों एक युवती के अपहरण की घटना हुई थी. अब उस युवती का आरोपी युवक के साथ शादी के फेरे लेते हुए वीडियो सामने आया हैं. वीडियो में आरोपी युवक सुनसान जगह लड़की को गोद में उठाकर जमीन पर घास में आग जलाकर उसके इर्द-गिर्द अग्नि 7 फेरे ले रहा है. वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है. बता दे कि युवती का अपहरण का कारण पहले युवक से सगाई के बाद युवती के परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने से नाराज युवक ने युवती का अपहरण किया था. Read More

 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर (Bharatpur) पहुंचीं. हेमा मालिनी ने महिला पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर कहा कि उनका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. महिला पहलवानों के लिए हमारी सरकार अच्छा ही करेगी. बता दें कि देश के कई बड़े पहलवानों ने बीते कुछ महीनों से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. महिला पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. Read More

राजस्थान (Rajasthan) में रीट परीक्षा के पेपर लीक (Paper Leak) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारियां की हैं. यह छापेमारी जयपुर, बाड़मेर, डूंगरपुर और सांचौर में हुई है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी केवल रीट परीक्षा तक ही सीमित नहीं रहेगी. रीट के अलावा छह दूसरी परीक्षाएं भी ईडी की रेडार पर हैं जिसके पेपर लीक से जुड़े मामले में छापेमारी की जा सकती है. Read More

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, आगे सताएगी प्रचंड गर्मी, जानें- अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget