एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान की 'पगड़ी' को बचाने की कवायद, पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का विधायक ने किया शुभारंभ

भूतनाथ महादेव मंदिर के पार्क में आयोजित निशुल्क साफा बांधने का 5 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ. ट्रेनिंग कैंप में युवाओं के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और पगड़ी बांधना सीख रही हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में 'पगड़ी' या 'साफा' आन-बान और शान की प्रतीक मानी जाती है. पगड़ी से व्यक्ति की हैसियत और प्रभाव का पता लगता है. मारवाड़ और मेवाड़ में पगड़ी पहनने का रिवाज अब भी जारी है. राजघरानों से लेकर आम आदमी तक में पगड़ी की परम्परा प्रचलित है. शादी के मौके पर पहरावणी की रस्म अदायगी में बुजुर्गों को अवश्य ही पगड़ी पहनायी जाती है. विशेष पर अवसर रंग रंगली पगड़ी बांधना राजस्थान के लोगों की विशेषता रही है लेकिन बदलते परिवेश में अब पगड़ी की संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है.

पगड़ी के प्रति जागरूकता फैलाने की कवायद

लुप्त होती संस्कृति को बचाने के लिए अब खास तौर पर निशुल्क ट्रेनिंग कैंप का सहारा लिया जा रहा है. ट्रेनिंग कैंप का मकसद पगड़ी के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना है. पिछले 13 वर्षों से आयोजित हो रहे निशुल्क ट्रेनिंग कैंप में युवाओं के साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और पगड़ी बांधना सीख रही हैं. भूतनाथ महादेव मंदिर के पार्क में आयोजित निशुल्क साफा बांधने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास ने किया.

पांच दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग कैंप का आयोजन

उन्होंने प्रशिक्षण के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया और नसीहत दी कि सभी उम्र के लोगों को साफा बांधना सीखना चाहिये. प्रशिक्षण शिविर निदेशक और मुख्य प्रशिक्षक मनोज बोहरा ने बताया कि रविवार 26 जून तक सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक चलने वाले पांच दिवसीय शिविर में बच्चे बच्चियां, युवा, सीनियर और वरिष्ठ नागरिकों को साफा बांधना सिखाया जा रहा है. पहले दिन 60 से ज्यादा ट्रेनिंग लेनेवालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे. शिविर में जोधपुरी पेच और गोल साफा बांधना सिखाया जा रहा है.

Rajasthan News: कांग्रेस की रुक्ष्मणी कुमारी ने चौमूं की खराब सड़कों का बनाया वीडियो, BJP विधायक पर लगाया आरोप

सभी स्कूलों में नियमित कार्यक्रम चलाने पर जोर

साफा प्रशिक्षक बोहरा 13 साल में सैकड़ों लोगों को ट्रेनिंग दे चुके हैं. प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर साफा बांधने की संस्कृति का महत्व बताया गया और भावी पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत बताई गई. सभी स्कूलों में भी नियमित कार्यक्रम के रूप में प्रशिक्षण शिविर चलाने पर जोर दिया गया. आयोजकों से अपील की गई कि छुट्टियों में साफा बांधने के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाए. सोसायटी के अध्यक्ष आनन्द राज व्यास और संयोजक सोमदत्त हर्ष की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया. पगड़ी प्रशिक्षण शिविर का समापन 26 जून को होगा.

Bharatpur News: म्यूजियम में अव्यवस्थाओं को देखकर भड़कीं प्रमुख सचिव गायित्री राठौड़, दी ये चेतावनी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget