एक्सप्लोरर

राजस्थान सड़क हादसे में कांस्टेबल संदीप शर्मा की हुई थी मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में सड़क हादसे में धौलपुर पुलिस के कांस्टेबल संदीप शर्मा की मौत हो गई. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. पुलिस विभाग शोकाकुल है.

राजस्थान के दौसा जिले में विगत बुधवार को कालाखोह के समीप नेशनल हाईवे-21 पर हुए सड़क हादसे में धौलपुर पुलिस के कांस्टेबल संदीप शर्मा की मृत्यु हो गई. गुरुवार को धौलपुर जिला मुख्यालय पर स्थित चंबल मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल संदीप शर्मा को अंतिम विदाई दी गई.

परिजनों और पुलिस के जवानों ने तिरंगे में लिपटी अर्थी को कंधा दिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जानकारी के अनुसार, संदीप शर्मा पुलिस विभाग में चालक के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में पुलिस लाइन धौलपुर में कार्यरत थे.

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

2 सितम्बर, मंगलवार को पुलिस लाइन का चालानी गार्ड कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को नागौर से धौलपुर लेकर आ रहा था. पुलिस वाहन को संदीप शर्मा चला रहे थे. इसी दौरान जयपुर-आगरा हाईवे पर काला खोह, दौसा के पास पुलिस की गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई.

हादसे में कांस्टेबल संदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई भंवर सिंह, अन्य पुलिसकर्मी और बदमाश धर्मेंद्र उर्फ लुक्का घायल हो गए. पोस्टमार्टम के बाद संदीप शर्मा के शव को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से धौलपुर लाया गया. दोपहर बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

मातमी धुन बजाई गई और 15 राउंड फायर किए

मुक्तिधाम पर मौजूद स्थानीय लोगों ने “जब तक सूरज-चांद रहेगा, संदीप तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाकर इस वीर सिपाही को भावभीनी विदाई दी. अंतिम संस्कार के समय पुलिस दल की ओर से मातमी धुन बजाई गई और 15 राउंड फायर किए गए.

धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि कांस्टेबल संदीप शर्मा की असामयिक मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक है. संदीप शर्मा राजस्थान पुलिस का एक जांबाज जवान था, जो हमेशा अपने फर्ज और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहा. उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट कीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget