एक्सप्लोरर

ED Raid in Rajasthan: पेपर लीक मामले में बीजेपी नेता मदन दिलावर का हमला, कह- 'अगर ED आगे बढ़ेगी तो कांग्रेस...'

Rajasthan Politics: पेपर लीक मामले में जब से प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी शुरू की है तब से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है जबकि कांग्रेस इस छापेमारी को केंद्रीय एजेंसी की हस्तक्षेप बता रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक (Paper Leak) में ईडी की छापेमारी (ED Raid) पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी इस मामले को जोर-शोर से उठा रही है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने कांग्रेस की सरकार, भ्रष्ट अधिकारी और नेताओं पर हमला बोला है. दिलावर ने कहा कि ईडी की एंट्री हो चुकी है. ईडी निष्पक्ष जांच करेगी तो कई बड़े नेता और मंत्री शिकंजे में आने वाले हैं, उन्होंने कहा कि ईडी आगे बढ़ेगी तो कांग्रेस सड़कों पर होगी.

मदन दिलावर ने कहा कि आप सड़कों पर आओ लेकिन ईडी को फर्क नहीं पड़ता, ईडी स्पष्ट जांच करेगी. ईडी ये भी देखेगी कि बाबू लाल को किसने आरपीएससी का चैयरमेन बनाया. जिसने बनाया अंदेशा है उसने करोड़ो रुपए लिए होंगे. तभी तो बाबू लाल कटारा के खिलाफ इतनी शिकायत होने के बाद भी कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं की और उसके खिलाफ शिकायत नहीं दी.  भला हो एसीबी के ईमानदार अधिकारियों का जिन्होंने कलई खोल दी. 

बड़े नेताओं तक जांच नहीं जाए इसलिए प्रेशर बना रहे- दिलावर
दिलावर ने एक वीडियों बयान जारी कर कहा कि अब आप प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकी जांच बड़े नेताओं तक मंत्रियों तक नहीं जाए. मदन दिलावर ने कहा कि मैं ईडी को बधाई देना चाहता हूं कि उसने पूरा मामला अपने हाथ में ले लिया. इसलिए आपके पसीने छूट रहे हैं. दिलावर ने कहा कि इस मामले में कई बडे़ लोग फंसने वाले हैं, यदि आपकों नहीं फंसना तो वैसे ही बता दें कि बाबू लाल के माध्यम से करोड़ों रुपये मंत्रियों ने खाए हैं. मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि सीएम अशोक गहलोत ने ने चैयरमैन बनाने के लिए करोड़ों रुपये खाए हैं. जांच में अपार सम्पत्ति मिल रही है.

बीजेपी के आरोपों पर यह बोली कांग्रेस
दिलावर ने कहा कि इस सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हो रहा है. वहीं, इस मामले में कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव लाला भाई का कहना है कि मदन दिलावर हमेशा ही तथ्यहीन बाते करते हैं, राजस्थान में भ्रष्टाचार तो दूर की बात है, गहलोत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan News: पेपर लीक कांड में आज RPSC अध्यक्ष से पूछताछ कर सकती है ED, इन सवालों का देना पड़ सकता है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget