एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नए साल के स्वागत में आज से माउंट आबू में शरद महोत्सव शुरू, 3 दिवसीय कार्यक्रम में होगी ये एक्टिविटी

Mount Abu: माउंट आबू में आज से शरद महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस 3 दिवसीय महोत्सव के दौरान टूरिस्ट के लिए एडवेंचर एक्टिविटी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Sharad Mahotsav In Mount Abu: राजस्थान (Rajasthan) का कश्मीर (Kashmir) कहलाने वाले हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) में आज से शरद महोत्सव 2022 (Sharad Mahotsav 2022) का आयोजन किया जाएगा. इस तीन दिवसीय महोत्सव के तहत पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. नए साल के स्वागत में होने वाले भव्य आयोजन के लिए सिरोही प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. माउंट आबू शहर को दुल्हन की तरह सजाया है. साल के आखरी दिन न्यू ईयर (New Year 2023) सेलिब्रेशन फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाएगा. देश-विदेश से आए हजारों पर्यटक इस महोत्सव में भाग लेंगे.

पहले दिन बाइक रैली व शोभायात्रा
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान टूरिस्ट के लिए एडवेंचर एक्टिविटी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पहले दिन 29 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे रेंटल बाइक यूनियन की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी. वहीं सुबह 10 बजे पेट्रोल पंप से नक्की झील तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसके बाद जानकी उद्यान और नेशनल फ्लेग उद्यान में इंडियन आर्मी शस्त्र प्रदर्शन करेगी. दोपहर 12 बजे से गांधी वाटिका व नक्की झील पर बोट रेस, रंगोली और मेहंदी मांडणा प्रतियोगिताएं होंगी. वहीं शाम 7 बजे से पोलो ग्राउंड में केवल्या योगशाला की ओर से योग, आर्मी का बैंड वादन और कबीर कैफे व मुरालाला मारवाड़ा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे.

नक्की झील पर होगा गरबा
महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 8 बजे नक्की झील पर केवल्या योगशाला की ओर से मेडिटेशन और योग कैंप लगाया जाएगा. सुबह 10 बजे पोलो ग्राउंड पर आंतरिक सुरक्षा अकादमी शस्त्र प्रदर्शन करेगी. सुबह 11 बजे से पोलो ग्राउंड पर ही रस्साकशी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिताएं होंगी. इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से पोलो ग्राउंड पर विलास जानवे ग्रुप माईम प्रस्तुति देगा. इसके बाद शाम 4 बजे नक्की झील पर श्याम धारू की ओर से गरबा म्यूजिक कार्यक्रम आयोजित होगा. सभी पर्यटक म्यूजिक की धुनों पर कदम थिरकाते हुए गरबा करेंगे. वहीं शाम 7 बजे कुतले खां लंगा गायन प्रस्तुत करेंगे.

बॉलीवुड नाइट में होगी आतिशबाजी
साल 2022 के आखरी दिन शाम 4 बजे सनसेट पॉइंट पर चंद्रेश बनोधा बैंड की प्रस्तुति देंगे. इसके बाद शाम 7 बजे शहनाज फोगा भवई नृत्य करेंगे. बॉलीवुड नाइट में यूफनी रॉक बैंड स्पेशल परफॉर्मंस देगा. इस दौरान आबू पर्वत नगर पालिका की ओर से शानदार आतिशबाजी की जाएगी.पर्यटन विभाग महोत्सव के दौरान पर्यटकों के लिए कई एक्टिविटी करेगा. इसके बाद अगले दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पोलो ग्राउंड पर केवल्या योगशाला फ्री डेमो प्रदर्शनी व ट्राइफेड प्रदर्शनी लगेगी. साथ ही टूरिस्ट हॉट एयर बैलून व पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकेंगे. 

पर्यटकों के लिए होगी खास एक्टिविटी
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 प्रदर्शनी और लायंस क्लब की ओर से मेले का आयोजन किया जाएगा. प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेवस टैंक पर ट्रेवस टैंक सफारी का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक राज गार्डन, आर्य समाज मंदिर पर एडवेंचर एक्टिविटीज, रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग का आयोजन किया जाएगा. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक बेलिज वॉक, ट्रेवस टैंक और टॉडरॉक पर नेचर वॉक आयोजित की जाएगी.

राष्ट्रपति 3 जनवरी को आएंगी आबू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 3 जनवरी 2023 को दो दिवसीय दौरे पर माउंट आबू आएंगी. वे यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान के आबू रोड स्थित शांतिवन में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत के तहत आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्वर्णिम भारत का उदय विषय पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी. कार्यक्रम के बाद वे माउंट आबू के ज्ञान सरोवर जाएंगी. ज्ञान सरोवर में ही रात्रि प्रवास करेंगी. दूसरे दिन 4 जनवरी 2023 को सुबह ध्यान साधना के बाद संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की कर्म स्थली पांडव भवन जाएंगी. इसके बाद वे पुनः ज्ञान सरोवर में भोजन कर पाली के लिए रवाना हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Jaipur: राहुल गांधी के सुझाव पर गहलोत सरकार की बदली 'चाल', चुनावी साल में दिखेगा इसका कमाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget