एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: इन पांच विधायकों ने पिछले साल सीएम गहलोत को दी 'टेंशन', अब खामोशी खड़े कर रही ये सवाल

Rajasthan News: पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ये विधायक चुप हैं. हालांकि, इनकी चुप्पी से भी खलबली मची है. आखिर ये पांचों चुप क्यों हैं?

Rajasthan Politics: साल 2022 में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पांच 'खास' विधायकों ने सीएम को खूब 'टेंशन' दिया. इन पांचों ने सरकार की नीतियों से ज्यादा सीएम गहलोत पर ही खूब हमला किया. इन विधायकों ने खुलकर बोला और सरकार से ज्यादा मुख्यमंत्री को घेरा. लेकिन अब ये सभी चुप नजर आ रहे हैं. क्या नए साल में कहीं पार्टी के बदले तेवर का यह तो असर नहीं है या उन्हें अब अपने चुनाव की चिंता सता रही है. 

दरअसल, पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ये विधायक चुप हैं. हालांकि, इनकी चुप्पी से भी खलबली मची है. आखिर ये पांचों चुप क्यों हैं? ये पांचों विधायक हरीश चौधरी, दिव्या मदेरणा, राजेंद्र सिंह गुढ़ा, बलजीत यादव और राजेंद्र यादव कभी गहलोत के बेहद खास हुआ करते थे. लेकिन वर्ष 2022 में नाराज हो गए और अब चुप है.

मौके की तलाश में हरीश चौधरी
बायतु विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी तो बस मौके की तलाश में है. अशोक गहलोत के लिए सबसे बड़ी 'मुसीबत' हरीश चौधरी ने खड़ी की थी.  OBC आरक्षण विसंगतियों को लेकर हरीश ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. हरीश ने आंदोलन भी किया था. इसका असर भी दिखाई पड़ा था. उन दिनों बड़ी मुश्किल से सरकार ने अपना बचाव किया था. हरीश चौधरी अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. खास से अचानक बगावती होने पर गहलोत के आलावा भी लोग हरीश को समझ नहीं पाए. मगर अभी हरीश ने चुप्पी साध ली है.

दिव्या को चुनाव की 'चिंता' और गुढ़ा भी चिंतित
जोधपुर की ओसियां विधान सभा सीट से कांग्रेस की विधायक दिव्या मदेरणा ने पहले तो विधानसभा में सरकार को कई बार घेरा लेकिन 25 सितंबर की घटना के बाद से दिव्या ने तो खुलकर अशोक गहलोत के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया था. दिव्या ने लगातार सोशल मीडिया पर एक कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ा जब उन्होंने सीएम गहलोत को न घेरा हो. मगर अब दिव्या की चुप्पी बहुत कुछ कह रही है. 

वहीं अशोक गहलोत के खास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अशोक गहलोत के खिलाफ खूब बोला. गुढ़ा अभी भी बोल रहे हैं लेकिन उन्हें चुनाव की चिंता है. गुढ़ा ने नकल माफियों के बहाने एक बार फिर से गहलोत को कटघरे में खड़ा कर दिया है.  लेकिन राजेंद्र सिंह गुढ़ा अब चुनाव को लेकर चिंतित है. ऐसा कब तक माहौल बना रहेगा कुछ नहीं कहा जा सकता है.

यादव 'बंधु' भी दिख रहे चुप
कोटपूतली जिला नहीं बना तो मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले मंत्री राजेंद्र यादव ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. जबकि राजेंद्र यादव को गहलोत का सबसे खास विधायक माना जाता है. ऐसे में जब राजेंद्र यादव ने अपने तेवर दिखाए तो सरकार भी सकते में आ गई. 

हालांकि, राजेंद्र यादव अभी चुप हैं लेकिन कोटपूतली जिला नहीं बना है तो क्या एक बार फिर मंत्री राजेंद्र यादव फिर अपना तेवर दिखाएंगे? वहीं अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने भी गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. उन्होंने बहरोड़ को जिला बनाने का अल्टीमेटम भी दे दिया था. सरकार को ईंट से ईंट बजा देने की धमकी भी दे दी थी. हालांकि, अभी सरकार और सीएम गहलोत के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं. ये शांति कितने दिन दिखेगी यह भी कह पाना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: कब तक खिंचेगी 'गहलोत बनाम पायलट' की लड़ाई, कौन होगा कांग्रेस का मुख्य चेहरा? जयराम रमेश ने दिया जवाब

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget