एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP का दावा- राजस्थान में अब कहीं कोई बगावत नहीं है, जेपी नड्डा ने दी ये नसीहत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बगावत की खबरों के बीच एक दिन के दौरे पर आए जेपी नड्डा ने संगठन को एकता की घुट्टी पिला दी है, वहीं अब दिल्ली में बैठक के बाद 50 सीटों की लिस्ट जारी हो सकती है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद एक दो जगह बगावत के सुर बुलंद हुए तो दिल्ली से जयपुर तक हलचल बढ़ गई. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) एक दिन के दौरे पर राजस्थान आ गए और अब इसी के साथ दूसरी लिस्ट आने वाली है. ऐसे में कही बगावत की संभावना न बने इसके लिए बीजेपी ने सारे विकल्प तैयार किये हैं. जेपी नड्डा ने राजस्थान बीजेपी को एकता की घुट्टी पिला दी है. यहां पर जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ पूरी पार्टी को एक होकर चुनाव में जाना है, जो ऐसा नहीं करेगा उसपर कार्रवाई भी हो सकती है. सांचौर में इसका बेहतर उदाहरण पेश किया गया है.

वहीं दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद दूसरी ही बल्कि तीसरी लिस्ट भी फाइनल होगी. दूसरी लिस्ट में 50 नाम शामिल हो सकते हैं. इस दौरान राजस्थान में बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बेहतर सूझबूझ दिखाई है. सूत्रों का कहना है कि महामंत्री ने डैमेज कंट्रोल कर दिया है. अब जो लिस्ट आएगी उसपर सबकी नजर है. वहीं डैमेज कंट्रोल के लिए सतीश पूनियां, गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा गया है. पार्टी का कहना है अब कहीं कोई बगावत नहीं है. 

बैठक में ये नेता रहेंगे शामिल 

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी. उसके पहले कोोर कमेटी की बैठक में राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, वसुंधरा राजे, डॉ सतीश पूनियां, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राजेंद्र राठौड़, कैलाश चौधरी, सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विजया रहाटकर, नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई रहेंगे. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक भी लिस्ट जारी नहीं कर पाई है. वहां बड़े बगावत के संकेत मिल रहे हैं. इसलिए कांग्रेस पार्टी अभी लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है. बीजेपी की नजर है कि कांग्रेस की लिस्ट जारी हो उसके साथ ही बीजेपी भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर देगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में प्रेमी संग भागी 6 बच्चों की मां, गम में पति ने उठाया ये खौफनाक कदम!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget