एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी ने बीजेपी से पूछा राजस्थान में सीएम किसे बनाओगे? सीपी जोशी ने दिया ये जवाब

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अभी तक न ही कांग्रेस और न बीजेपी ने अपने सीएम फेस का ऐलान किया है. हालांकि इसको लेकर दोनों ही एक दूसरे पर हमलावर हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है. यहां मुख्य तौर पर आमने-सामने हैं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस. दोनों दलों की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है, लेकिन दोनों ही दलों ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के नाम का ऐलान नहीं किया है. गाहे-बजाहे ये मुद्दा रह-रहकर यक्ष प्रश्न बनकर दोनों दलों के नेताओं के सामने आता रहता है. 

ऐसा ही एक सवाल राजस्थान में बीजेपी के मुखिया सीपी जोशी से जब पूछा गया तो उन्होंने सवाल के जवाब में सवाल करते हुए कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया. जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी अपनी सभा में बीजेपी से सवाल कर रही हैं कि बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है. प्रियंका के इस आरोप का जवाब देते हुए जोशी ने सवाल पूछा कि बीजेपी के पास तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा है, जिसके नेतृत्व में वो चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस बताए कि उनके पास किसका चेहरा है, जिसे वो सामने कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने सिकरई की रैली में बीजेपी से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर टिप्पणी की थी.

दरअसल राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस पार्टी काबिज है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं. गहलोत कई बार मंच से मुख्यमंत्री के पद का उनका पीछा न छोड़ने की बात करते हुए फिर से सीएम बनने की चाह को इशारों-इशारों में बयां करते रहे हैं, लेकिन आंतरिक कलह की संभावनाओं से बचने के लिए कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर उन्हें पेश नहीं किया है. 

वहीं भारतीय जनता पार्टी भी दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे सिंधिया के सक्रिय होने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के रूप में प्रोजेक्ट नहीं कर रही है. बीजेपी किसी और के नाम का ऐलान कर के भी कम से कम चुनावों तक किसी भी आंतरिक कलह से बचने की कोशिश में हैं. इसके लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनावी नतीजों के बाद ही दोनों ही दल अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे. हालांकि चेहरा न होने को लेकर दोनों ही दल एक दूसरे पर हमला जरूर जारी रखेंगे.

Rajasthan Politics: लोकेश शर्मा को नहीं पता था सचिन पायलट का घर? एड्रेस पूछते हुए पहुंचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget