एक्सप्लोरर

Navaratri: शादी में आ रही है अड़चन, नहीं मिल रहा जीवनसाथी, नवरात्रि में ये सरल उपाय करने से शीघ्र बजेगी शहनाई

Rajasthan News: विधि विधान से देवी कात्यायनी की पूजा करने से शीघ्र ही मनोकामना पूर्ण होती है. पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि शीघ्र विवाह के लिए कैसे करें देवी कात्यायनी की पूजा.

Navaratri:  क्या आपके विवाह में अड़चनें आ रही हैं. क्या लंबे समय से आपको आपका जीवनसाथी नहीं मिल रहा है. यदि हां तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं कि आपको जल्द ही आपका जीवनसाथी मिल जाएगा. कल यानी सोमवार से नवरात्रि शुरू हो रही हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

यदि आपकी कामना शीघ्र विवाह की है तो इसके लिए आपको नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा अर्चना करनी होगी, ऐसा करने से शीघ्र ही आपकी यह इच्छा फलीभूत होगी. देवी कात्यायनी अविवाहित कन्याओं को मनपसंद पति पाने की बाधाएं दूर करती हैं.  श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ रास इसका प्रमाण है कि देवी कात्यायनी से मांगा वर खाली नहीं जाता.

देवी कात्यायनी की पूजा से पूर्ण होगी मनोकामना

देवी कात्यायनी कात्य नामक ऋषि की पुत्री थी. महिषासुर का आतंक खत्म करने के लिए ऋषि कात्य ने तपस्या कर मां दुर्गा से वरदान मांगा कि आप मेरी पुत्री बनकर जन्म लें और महिषासुर का अंत करें. उनकी तपस्या से प्रसन्न माता ने उनकी कामना पूर्ण की और ऋषि के घर जन्म लिया.  जन्म लेने पर सबसे पहले ऋषि कात्य ने उनकी पूजा-अर्चना की, इसी से उनका नाम कात्यायनी पड़ा. फिर उन्होंने महिषासुर का अंत किया, लेकिन यही कात्यायनी देवी अविवाहित कन्याओं को मनपसंद वर पाने की कामना भी पूरी करती हैं.

गोपियों की पूरी की थी मनोकामना

इसका प्रमाण ये है कि गोपियों ने श्रीकृष्ण को वर रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की यमुना तट पर पूजा की थी. विष्णु के आंठवें अवतार श्रीकृष्ण के लिए सभी गोपियों से विवाह तो संभव नहीं था, पर उनकी कामना पूर्ति के लिए ही गोपियों संग श्रीकृष्ण ने रास रचाया और हर गोपी के साथ कृष्ण नजर आए.  इसी कारण देवी कात्यायनी बृज की अधिष्ठात्री देवी कहलाईं. दूसरा महत्वपूर्ण यह भी है कि नवरात्र के छठे दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित होता है जिससे मन की कामना शीघ्र पूरी होती है.

मनोकामना पूर्ण करने के लिए कैसे करनी है पूजा, पंडित सुरेश श्रीमाली से जानें
नवरात्रि की ‘षष्ठी तिथि यानि छठी तिथि से आरंभ करके, अगली 5 या 7 शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को देवी मां कात्यायनी की ये पूजन विधि निश्चित ही शीघ्र विवाह करवाने में अचूक हैं. मां कात्यायनी की संध्याकालीन पूजा, गोधूलि वेला की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. मां कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय है. ऐसे में पीला या लाल वस्त्र धारण कर संध्याकाल में माता की पूजा करें. साथ ही माता को पीले रंग के सुगंधित पुष्प, नैवेद्य अर्पित करें. इसके साथ मां को शहद का भोग अवश्य लगाएं. इससे माता प्रसन्न होंगी और विवाह सम्बन्धी अड़चनें दूर होंगी. 

इस मंत्र का करें जाप
माता के सामने घी का दीपक जलाएं. विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद हल्दी की तीन गांठें अर्पित करें. मां से मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें. मां कात्यायनी के समक्ष चंदन या किसी भी माला से *‘कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी. नन्दगोपसुतम् देवी, पति मे कुरु ते नमः।।’* इस मंत्र का एक माला जप करें. 

हल्दी की गांठों का ऐसे करें इस्तेमाल
पूजा सम्पन्न होने के बाद हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें. नैवेद्य को घर में बांटे और शहद को विशेष रूप से यदि लड़का या लड़की स्वयं ग्रहण करें या चाहें तो फेसपेक रूप में उसका इस्तेमाल करें या जल में मिलाकर चेहरा निरंतर धोएं. ऐसा करने से विवाह होने में आने वाली बाधाएं दूर होकर मनचाहा वर या वधु मिल जाते हैं और सफल एवं सुगम वैवाहिक जीवन व्यतीत होता है.

यह भी पढ़ें:

Govardhan Puja 2022: दीपावाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी सालों की परंपरा, जानें- क्यों?

Rajasthan Politics: राजस्थान के राजनीतिक हलचल पर शेखावत का तंज, कहा- सरकार को बस कुर्सी बचाने की चिंता

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget