एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद भजन लाल जाटव बोले, 'पार्टी में गद्दार पैदा हो गए, काम हमसे कराया, वोट BJP को डाले'

Rajasthan News: MP भजन लाल जाटव ने वैर में 'संविधान बचाओ रैली' में अपनी पार्टी के कुछ लोगों को गद्दार बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से काम करवाया और BJP को वोट दिया.

Rajasthan Politics: राजस्थान के धौलपुर-करौली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद भजन लाल जाटव का एक बयान सामने आया है.  23 जून को भजन लाल जाटव भरतपुर के वैर कस्बे में संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए आये थे. सैनी धर्मशाला में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी में गद्दार पैदा हो गए हैं. जिन्होंने आपकी पीठ में छुरा घोंपा है. काम हमसे करवाया और वोट बीजेपी को डाले. एक गद्दार आपके यहां पैदा हो गया. जिसने बीजेपी विधायक से 50 लाख रुपये ले लिए.

सांसद भजन लाल जाटव भी हुए थे शामिल 
गौरतलब है कि  23 जून को भरतपुर जिले के वैर कस्बे में कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली निकाली गई थी. संविधान बचाओ रैली में धौलपुर - करौली सांसद भजन लाल जाटव भी शामिल हुए थे. इस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी  सैनी धर्मशाला में इकट्ठे हुए थे. इस दौरान सांसद भजन लाल जाटव ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.

क्या कहना है सांसद का 
धौलपुर - करौली लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद भजन लाल जाटव ने कहा कि मैं जहां जाता हूं वहीं पर लोग कहते हैं कि हमसे गलती हो गई. हमारे यहां पार्टी में कुछ लोग गद्दार पैदा हो गए हैं. उन गद्दारों की पार्टी हारी है भजन लाल जाटव नहीं हारा. वह गद्दार थे जिन्होंने आपकी पीठ में छुरा घोंपा है. आपके साथ रहे हैं. जयकारे आपके लगा रहे हैं. काम आपसे चला रहे हैं और, वोट बीजेपी को दे रहे हैं. ये हाल कर दिया. एक गद्दार आपके यहां पैदा हो गया. जिसने खूब ट्रांसफर करवाये. सारे काम करवाये और भागकर बीजेपी  के विधायक से 50 लाख रुपये ले लिए, हेलीकॉप्टर उतार दिया.

आगे उन्होंने कहा कि नई गाड़ी आ गई. कहां से आ गया पैसा, कहां से रैली को पैसा गया. कहां से रैली को पैसा आ गया. किसके थ्रू पैसे आये सब पता है मुझे, किसने दिए. खूब कार्यालय चल रहा है. शराब पी जा रही है. जो आदमी चाय नहीं पिला सकता वह हेलीकॉप्टर उतार रहा है. हेलीकॉप्टर को पैसे किसने दिए. हनुमान बेनीवाल बिना पैसे के थोड़ी आ गए पार्टी कार्यालय पर, किसने पैसे दिए हेलीकॉप्टर के पैसे दिए. बीजेपी ने पैसे दिए.

सांसद भजन लाल जाटव ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं. गद्दारों की एंट्री नहीं होगी. एक गद्दार की भी एंट्री नहीं होगी. यह भजन लाल जाटव है. जो कहता है वह करता है. कोई लेना देना नहीं रहो न अपनी पार्टी में  कौन बुला रहा है तुमको, इतने बेशर्म लोग हैं. बिना बुलाये आ रहे हैं. ऐसे लोगों के हमारे यहां दरवाजे बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget