एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, DGP ने वोटर्स से की ये अपील

Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में कल 199 सीटों पर मतदान होगा. मतदान से पहले राजस्थान पुलिस महानिदेश ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का भरोसा दिलाते हुए सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में शनिवार (25 नवंबर) को होने वाले चुनाव के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं. चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में भय-मुक्त वातावरण बनाये रखने और निष्पक्ष, निर्विघ्न और स्वतंत्र मतदान सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने समस्त मतदाताओं से मतदान दिवस के दिन निर्धारित समय तक आश्वस्त और निर्भीक होकर संबंधित मतदान केंद्र पर वैध मतदाता पहचान पत्र के साथ वोट देने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सुबर 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सजग और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं. राजस्थान पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश में व्यवस्थित, भय मुक्त और स्वच्छ वातावरण उपलबद्ध करवाने के लिए पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स सहित अर्ध-सैनिक बलों की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं

चुनाव में 18 राज्यों के सशस्त्र बल टीमें रहेंगी तैना 
वोटिंग के दिन किए गए सुरक्षा इंतजामों का जिक्र करते हुए पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि "निर्विघ्न और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करवाने के लिए 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड्स, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड्स, 15 हजार अन्य राज्यों के होमगार्ड्स, आरएसी की 120 कंपनियां, केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बल की कंपनियां सहित 18 अन्य राज्यों के सशस्त्र बल सहित कुल एक लाख 70 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी नियोजित किए जा रहे हैं." उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ ही केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बलों द्वारा निरंतर फ्लैग मार्च और जन संपर्क स्थापित कर मतदाताओं में विश्वास पैदा किया जाएगा. वोटिंग के दिन अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आसूचना विकसित करने के लिए सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों आदि को भी सक्रिय किया गया है. आपराधिक और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है.  

1300 से अधिक क्विक रिस्पांस टीमें करेंगी गश्त
महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश के सभी 52139 मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स तैनात किए गए हैं. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 1300 से अधिक क्विक रिस्पॉन्स टीम गश्त कर सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी. अति संवेदनशील क्षेत्रों में अर्ध-सैनिक बलों की टुकड़ी अतिरिक्त स्ट्राइक फोर्स के रूप में तैनात की गई है. अवैध और प्रलोभन सामग्री के वितरण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अर्ध-सैनिक बलों के अलावा फ्लाइंग स्क्वाड कार्य करेंगी. उन्होंने बताया कि 5 पड़ोसी राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा पर स्थापित 276 चेक पोस्ट पर अवैध सामग्री और अवांछनीय व्यक्तियों के कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: 'खोखले वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की विदाई तय...', चुनाव से पहले वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर निशाना

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget