एक्सप्लोरर

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, लोगों को मास्क पहनने की सलाह

Rajasthan Corona Cases: राजस्थान में कोरोना ने 41 में से 29 जिलों में अटैक किया है. डेढ़ महीने और 2 महीने के नवजात बच्चों के साथ ही 80 साल से ज्यादा उम्र के कई बुजुर्ग भी संक्रमित हुए हैं.

Corona Cases In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. बीते 24 घंटे में 25 नए मामले आए सामने हैं. नए मामलों को जोड़कर राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 401 हो गई है.

बीते 24 घंटे में एक साल के बच्चे से लेकर 86 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राजस्थान में इस सीजन में अब तक कोरोना से दो लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 401 मामलों में 205 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं फिलहाल प्रदेश में कोविड 19 के 196 एक्टिव मरीज हैं. 

सबसे ज्यादा केस जयपुर में
राज्य में अभी तक सबसे ज्यादा मामले राजधानी जयपुर से सामने आए हैं. कुल संक्रमितों में तकरीबन 60 फीसदी अकेले राजधानी जयपुर से हैं. जयपुर में 246 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इसके बाद उदयपुर में 48 और जोधपुर में 26 मामले सामने आए हैं. इनके अलावा बीकानेर में 11 चित्तौड़गढ़ में 10, अजमेर और डीडवाना में आठ -आठ और डूंगरपुर में चार लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ है.

29 जिलों में फैला कोरोना
राजस्थान में कोरोना ने 41 में से 29 जिलों में अटैक किया है. अब तक 29 जिलों से मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में इस सीजन में 16 दिन, डेढ़ महीने और 2 महीने के नवजात बच्चों के साथ ही 80 साल से ज्यादा उम्र के कई बुजुर्ग भी संक्रमित हुए हैं. कोरोना ने हर एज ग्रुप के लोगों को अपनी चपेट में लिया है. राजस्थान में मौजूदा समय में 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी लोग होम आइसोलेशन में है. स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की भी मॉनिटरिंग कर रहा है.

लोगों से मास्क पहनने की सलाह
केंद्र और राजस्थान सरकार यहां पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है. राजधानी जयपुर समेत अन्य जगहों के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत दूसरी गाइडलाइन पर अमल करने को कहा गया है. हालांकि राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर का कहना है कि कोरोना का मौजूदा वेरिएंट पहले जितना खतरनाक नहीं है, फिर भी लोगों को एहतियात बरतना चाहिए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget