एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मदन राठौड़ की नसीहत, कहा- 'हमारी बहन...'

Madan Rathore On Vijay Shah: मदन राठौड़ ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए. अगर बोलने का फैसला लेने में दिक्कत हो तो फिर चुप ही रहना चाहिए.

Madan Rathore On Vijay Shah: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मंत्री विजय शाह को अब राज्यसभा के सांसद और बीजेपी के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी नसीहत दी है.

मदन राठौड़ ने कहा, "दूसरों की बहन बताने के बजाय उन्होंने हमारी बहन क्यों नहीं कहा. वह हमारी बहन और हमारी बेटी हैं. आतंक के खिलाफ काम हमारी बहन ने किया तो इसका श्रेय हमें मिलना चाहिए था लेकिन उसे दूसरों को देने की कोशिश की गई.

विजय शाह को दी नसीहत
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगे नसीहत देते हुए कहा,"सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति को बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए. अगर बोलने का फैसला लेने में दिक्कत हो तो फिर चुप ही रहना चाहिए. अगर कहीं बोलना भी पड़े तो सिर्फ भारत माता की जय कह कर चुप हो जाना चाहिए." 

कांग्रेस की जय हिंद सभा पर निशाना
दरअसल, राजस्थान बीजेपी के प्रमुख मदन राठौड़ ने सोमवार (26 मई) को बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की बाड़मेर में हुई जय हिंद सभा पर चुटकी ली. उन्होंने फिल्मी गीत 'हुजूर आते आते बहुत देर कर दी', सुना कर कांग्रेस पार्टी कोअनूठे अंदाज में जवाब दिया. 

कांग्रेस कर रही हमारी नकल- राठौड़ 
इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने पहले ही बीजेपी के झंडे बैनर और नेताओं की तस्वीर का इस्तेमाल किए बिना जगह-जगह तिरंगा यात्राएं और सिंदूर यात्रा निकाल चुके हैं. कांग्रेस पार्टी को अब सेना के शौर्य और पराक्रम की याद आ रही है. कांग्रेस पार्टी ने हमारी नकल करने में भी देर कर दी और सेना के सम्मान के बजाय इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया." 

'पीएम मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा देश'
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मदन राठौड़ ने भारत के दुनिया में चौथी आर्थिक शक्ति बनने पर खुशी जताई और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज हम जापान जैसे विकसित देश को भी पीछे छोड़ चुके हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget