एक्सप्लोरर

कुर्बानी के बाद अब सड़कों पर नमाज को लेकर विवाद, BJP ने की योगी मॉडल अपनाने की मांग

Rajasthan News राजस्थान में बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी पर विवाद के बाद, अब सड़कों पर नमाज़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी और हिंदू संगठनों ने सड़कों पर नमाज पर आपत्ति जताई है.

Namaz On Streets: राजस्थान में बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानियों पर रोक की मांग के बाद अब सड़कों पर होने वाली नमाज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के साथ ही कई हिंदू वादी संगठनों ने सड़कों पर होने वाली नमाज को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इस पर योगी मॉडल अपनाते हुए सख्ती से रोक लगाए जाने की मांग की है. 

नमाज से ट्रैफिक प्रभावित

दलील दी जा रही है कि सड़कों पर नमाज होने से ट्रैफिक घंटे बंद रहता है और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यूपी की योगी सरकार की तरह यहां भी सख्त कदम उठाए जाएं और सड़कों पर नमाज पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए. बहरहाल विवाद के बीच कल राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान में तमाम जगहों पर सड़कों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी.  

बकरीद के त्यौहार को लेकर महाराष्ट्र-दिल्ली और यूपी के साथ ही इस बार राजस्थान में भी माहौल पूरी तरह गर्म है. यह पहला मौका है जब यहां बकरीद पर होने वाली जानवरों की कुर्बानियों को लेकर सवाल खड़े किए गए और पाबंदी लगाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई. यह विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि सड़क पर होने वाली नमाज़ को लेकर सवाल खड़े कर दिए गए हैं.  

क्या बोले प्रदेश मंत्री सतेंद्र त्यागी?

बीजेपी के प्रदेश मंत्री सतेंद्र त्यागी का कहना है कि अगर यूपी की तरह राजस्थान समेत दूसरे राज्यों ने इस बारे में कड़े कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में इसे अधिकार बताकर माहौल खराब करने का काम किया जाएगा. कई दूसरे संगठनों और नेताओं ने भी इसी तरह की मांग उठाई है. हर किसी का कहना है कि इस मामले में यूपी का योगी मॉडल अपनाया जाना चाहिए.

जयपुर में शहर की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज

राजधानी जयपुर समेत समूचे राजस्थान में मस्जिदों और ईदगाह के बाहर सड़कों पर नमाज पढ़े जाने की परंपरा है. जयपुर में शहर की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज सुबह 6:30 बजे होगी जबकि ईदगाह में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी. 

दोनों ही जगह पर सड़कों पर भी नमाज होगी, लिहाजा यहां ट्रैफिक घंटे भर पहले ही बंद कर दिया जाता है. जामा मस्जिद का इलाका बेहद घना है, जबकि ईदगाह दिल्ली हाइवे पर है. 

सवाल उठाए जाने के बाद अब नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. आज जिन जगहों पर जुमे की नमाज अदा की गई, वहां कड़ा पहरा था. ऐसे में कहा जा सकता है कि राजधानी जयपुर समेत समूचे राजस्थान में बकरीद की नमाज विवादों के बीच अदा की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: सिरोही सड़क घोटाला: BJP नेता पर निजी फार्म हाउस तक सड़क बनाने का आरोप, जांच की मांग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget