एक्सप्लोरर

विधानसभा में अपशब्द बोलने वाले कांग्रेस विधायक पर होगा एक्शन, स्पीकर देवनानी बोले- ‘वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर...’

Shanti Kumar Dhariwal Statement Controversy: सभापति संदीप शर्मा के लिए अपशब्द का प्रयोग करने वाले विधायक शांति धारीवाल पर एक्शन लिया जा सकता है.सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को व्यवस्था दी कि वह सदन में कांग्रेस के एक विधायक द्वारा कथित तौर पर 'अपशब्द' बोले जाने के मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर निर्णय देंगे. उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बहुत गंभीर बात है और साथ ही निंदनीय एवं शर्मनाक है कि पूर्व मंत्री रहे वरिष्ठ विधायक के मुंह से ऐसे शब्द निकले.

देवनानी ने कहा,'' ऐसी इस सदन की परंपरा नहीं रही है. मैं इस मामले में परसों खुद पूरा वीडियो देखकर चर्चा कर, संसदीय मंत्री व शेष सदस्यों से चर्चा कर अपना निर्णय दूंगा.  

कांग्रेस विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि सदन में अनुदान मांगों पर बहस के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शांति धारीवाल ने 'अपशब्द' का इस्तेमाल किया. कृपलानी ने कहा कि इस तरह की असंसदीय भाषा से राजस्थान विधानसभा की गरिमा गिरी है. उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.  उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में राज्य विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है.

धारीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
बता दें कि अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले शांति धारीवाल ने इस बार विधानसभा में ही अपशब्द का इस्तेमाल किया. दरअसल, विधानसभा में जब शांति धारीवाल बोल रहे थे तो सभापति ने समय का हवाला देते हुए उन्हें अपना वक्तव्य खत्म करने के लिए कहा इस दौरान शांति धारीवाल की जुबान फिसल गई और उन्होंने उस समय आसन पर सभापति के रूप में बैठे संदीप शर्मा के लिए अपशब्द का प्रयोग किया. शांति धारीवाल का अपशब्द कहे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक धारीवाल के बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इन जिलों आज हुई जमकर बारिश, अगले हफ्ते के लिए मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget